फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Lekhpal's eye infection after corona vaccination, admitted to AIIMS

कोरोना का टीका लगने के बाद लेखपाल की आंखों में संक्रमण, एम्स में भर्ती

Tue, 13 Apr 2021 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal's eye infection after corona vaccination, admitted to AIIMS
बदायूं। बिसौली तहसील में तैनात राजस्व विभाग के लेखपाल की कोरोना का टीका लगने के बाद आंखों में संक्रमण हो गया। पहले उन्होंने जिला अस्पताल में इलाज कराया। यहां फायदा न होने पर बरेली में इलाज कराया। यहां से उनको अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज और वहां से एम्स रेफर कर दिया गया। लेखपाल की पत्नी की ओर से शिकायत डीएम कर जांच और कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित वन विभाग कॉलोनी निवासी 33 वर्षीय ऐश्वर्य कुमार शर्मा राजस्व विभाग में लेखपाल हैं। वह एक दिव्यांग हैं। उनकी तैनाती बिसौली तहसील में है। ऐश्वर्य की पत्नी प्रभा मिश्रा का कहना है कि 12 फरवरी को प्रशासन की ओर से टीका लगवाया गया था। टीकाकरण के बाद उनकी आंखों में संक्रमण हो गया। एम्स में इलाज के दौरान उनकी आंखों की पुतली बदलनी पड़ी हैं। उनकी आंखों की रोशनी कम हो गई है। आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण ऐसा हुआ है। मामले में जांच और कार्रवाई होनी चाहिए। इस बारे में डीआईओ डॉ. मोहम्मद असलम से बात करने पर उन्होंने बताया कि मामला उनकी जानकारी में आया है। इस बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। पूरे मामले में विशेषज्ञ अध्ययन कर रहे हैं। अभी इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed