फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Lekhpal recruitment exam today, 5664 candidates will appear in 15 centers

Budaun News: लेखपाल भर्ती परीक्षा आज, 15 केंद्रों पर 5664 अभ्यर्थी देंगे इम्तिहान

Thu, 21 May 2026 01:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 21 May 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal recruitment exam today, 5664 candidates will appear in 15 centers
बदायूं। जिले में लेखपाल भर्ती परीक्षा बृहस्पतिवार को आयोजित की जाएगी। इसके लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा एक ही पाली में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक कराई जाएगी।जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर कुल 5664 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। अभ्यर्थियों को सुबह साढ़े आठ बजे तक हर हाल में परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। इसके बाद प्रवेश नहीं मिलेगा। सख्त निगरानी में होगी परीक्षा एडीएम प्रशासन एवं नोडल अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी 15 केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक तैनात कर दिए गए हैं। इसके साथ ही 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं। ये अधिकारी लगातार केंद्रों का निरीक्षण करेंगे और हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय से केंद्र पर पहुंचें और किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed