{"_id":"68ffc962b807608bd70a8579","slug":"learn-discipline-and-service-from-scouting-sanjeev-sharma-badaun-news-c-123-1-sbly1001-149789-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काउटिंग से सीखें अनुशासन और सेवा भाव : संजीव शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काउटिंग से सीखें अनुशासन और सेवा भाव : संजीव शर्मा
विज्ञापन
स्काउटिंग की ट्रेनिंग देते पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा। स्रोत कॉलेज
बदायूं। भारत स्काउट गाइड संस्था के तत्वावधान में त्रिदिवसीय स्काउट प्रशिक्षण शिविर केसरी सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज टिकरी में शुरू हुआ। इसमें स्काउट्स ने राष्ट्र सेवा, अनुशासन और आत्मनिर्भरता का संकल्प लिया।
शिविर में विद्यार्थियों को प्राकृतिक आपदाओं में जीवन रक्षा की तकनीकें, टोली निर्माण, दलनायक और कंपनी लीडर के उत्तरदायित्व, टीम वर्क और नेतृत्व कौशल का प्रशिक्षण दिया गया। कॉलेज प्रबंधक ऋषि पाल सिंह ने कहा कि अनुशासन ही सफलता की पहली सीढ़ी है। स्काउटिंग के माध्यम से विद्यार्थी आत्मनिर्भर बनते हैं और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार होते हैं।
पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि युवाओं में अथाह ऊर्जा होती है। यदि उन्हें सही दिशा और मार्गदर्शन मिले तो वे समाज और राष्ट्र निर्माण में ऐतिहासिक योगदान दे सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्काउटिंग के सिद्धांतों को जीवन में अपनाकर आदर्श नागरिक बनें।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य देवेश कुमार ने कहा कि स्काउटिंग बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक समरसता और देशभक्ति की भावना विकसित करती है। पहले दिन प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को नियम, प्रतिज्ञा, झंडा गीत, ध्वज फहराने की विधि और सामूहिक अनुशासन की ट्रेनिंग दी। इस अवसर पर मदनपाल सिंह, रणवीर सिंह, संतवीर, सर्वेश पाल सिंह, सूरजपाल सिंह, नागेंद्र सिंह, संदीप कुमार, शिवम, सुषमा भारती, राजकुमारी,अल्जमा आदि मौजूद रहीं।