फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Lawyers burnt effigy of police

Budaun News: वकीलों ने फूंका पुलिस का पुतला

Wed, 06 Sep 2023 02:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 06 Sep 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
Lawyers burnt effigy of police
बिल्सी तहसील में प्रदेश के डीजीपी का पुतला फुंकते वकील। संवाद
बदायूं। हापुड़ में अधिवक्ताओं पर पुलिस के लाठीचार्ज के विरोध में जिला बार एसोसिएशन और जिला सिविल बार एसोसिएशन ने कलक्ट्रेट तिराहे पर पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि मामले में दोषी सभी पुलिस कर्मियों पर कठाेर कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन

जिला बार के अधिवक्ता मंगलवार को कलक्ट्रेट तिराहे पर एकत्र हुए और जमकर नारेबाजी की। सिविल बार के अधिवक्ता भी जुलूस की शक्ल में तिराहे पर एकत्र हुए। इसके बाद नारेबाजी करते हुए पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका गया। जिला बार के अध्यक्ष होतेलाल मौर्य ने कहा कि प्रदेश की पुलिस पूरी तरह निरंकुश हो गई है और सरकार का उस पर कोई नियंत्रण नहीं है। हापुड़ की घटना इसी का परिणाम है।
विज्ञापन

सिविल बार के सचिव अरविंद पाराशरी ने कहा कि जब तक दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई नहीं होती, अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान सिविल बार के अध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता, कौशलेंद्र शर्मा, विवेक रैंडर, सिसनेश सक्सेना, रामेंद्र कुमार, हेमेंद्र कुमार, हिमांशु कुमार तथा जिला बार के अतुल शर्मा, जितेंद्र यादव, अरब सिंह, नाजिमा, विश्वनाथ मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


(फोटो-14)

बिल्सी में डीजीपी के पुतले को लगाई आग
बिल्सी। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में वकीलों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मुख्य बाजार में जुलूस निकालकर जमकर नारेबाजी की। बाद में तहसील परिसर में डीजीपी का पुतला फुंका। अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक हापुड़ की घटना के बाद वकीलों के खिलाफ लिखे मुकदमों को पुलिस वापस नहीं लेती है तब तक वकीलों का प्रदर्शन जारी रहेगा। संवाद

बिल्सी तहसील में प्रदेश के डीजीपी का पुतला फुंकते वकील। संवाद

बिल्सी तहसील में प्रदेश के डीजीपी का पुतला फुंकते वकील। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed