फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Lawyers burnt effigy and raised slogans regarding Hapur case

Budaun News: हापुड़ मामले को लेकर वकीलों ने फूंका पुतला, नारेबाजी भी की

Fri, 15 Sep 2023 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Lawyers burnt effigy and raised slogans regarding Hapur case
कलक्ट्रेट तिराहे पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने पहुंचे सिविल वार के वकील। संवाद
जुलूस निकालकर रजिस्ट्री कार्यालय पर किया हंगामा
विज्ञापन

सहसवान, बिसौली और बिल्सी में भी फूंके गए पुतले
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। हापुड़ की घटना के विरोध में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर जिला बार व जिला सिविल बार के अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदेश सरकार का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। इस दौरान अधिवक्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। सहसवान, बिसौली और बिल्सी में मुख्यमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध प्रकट किया।
जिला सिविल बार के अध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्त और सचिव अरविंद पाराशरी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट चौराहे पर एकत्र हुए अधिवक्ताओं ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सचिव ने कहा कि हापुड़ की घटना निंदनीय है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद दोषियों पर आगे की कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

इससे पहलेे अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्री कार्यालय में भी जमकर हंगामा किया। कलक्ट्रेट तिराहे पर प्रदर्शन के चलते बड़े वाहनों का आवागमन भी प्रभावित हुआ। इधर जिला बार के अधिवक्ताओं ने जजी परिसर में पुतले को फूंका। इस मौके पर सिविल बार के राधारमण गुप्ता, हरिप्रताप सिंह राठौर, जफर हुसैन, सुनील सक्सेना, सिसनेश सक्सेना, कौशलेंद्र मोहन शर्मा, रामेंद्र कुमार, हेमेंद्र कुमार, विवेक रेंडर तथा जिला बार के अध्यक्ष होतेलाल मौर्य, महामंत्री पवन गुप्ता, विवेक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहसवान। बृहस्पतिवार को जुलूस की शक्ल में तहसील पहुंचे अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया और एसडीएम प्रेमपाल सिंह को ज्ञापन दिया। इस मौके पर बार के अध्यक्ष महावीर सिंह यादव, महासचिव सत्यवान सिंह, मजहर अली, जावेद, रामभरोसे मौर्य, आसिम अली, अतर सिंह आदि मौजूद रहे।
बिल्सी। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह के वकीलों ने तहसील परिसर में जुलूस निकालकर जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक वकीलों के खिलाफ लिखे मुकदमों को पुलिस वापस नहीं लेती है तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
बिसौली। तहसील बार एसोसिएशन ने आसफपुर रोड पर मुख्यमंत्री का प्रतीरात्मक पुतला फूंका और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अध्यक्ष अनूप शर्मा, नरेश पाराशरी, रवेंद्र पाल, राजेश सक्सेना, अनिल शर्मा, विवेक तिवारी, सत्यपाल यादव, नवीन शर्मा आदि मौजूद रहे।

00
कांग्रेस ने दिया अधिवक्ताओं को समर्थन



बदायूं। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में कांग्रसियों ने जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष होतेलाल मौर्य से मुलाकात की और अधिवक्ताओं द्वारा की जा रही हड़ताल का समर्थन संबधी पत्र उन्हें सौंपा। उन्होंने अध्यक्ष को भरोसा दिया कि पूरी कांग्रेस पार्टी अधिवक्ताओं के साथ है तथा उनके कंधे से कंधा मिलाकर उनका हर संघर्ष में साथ देने को तैयार है। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जितेंद्र कश्यप, प्रदीप सिंह, सुरेश राठौर, आतिफ खां, इखलास गद्दी आदि मौजूद रहे। संवाद

कलक्ट्रेट तिराहे पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने पहुंचे सिविल वार के वकील। संवाद

कलक्ट्रेट तिराहे पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने पहुंचे सिविल वार के वकील। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed