फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Lathi-sticks were used in a feud, six people were injured, 17 were named from both sides.

Budaun News: रंजिश में चले लाठी-डंडे, छह लोग घायल, दोनों ओर से 17 नामजद

Thu, 05 Mar 2026 11:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Lathi-sticks were used in a feud, six people were injured, 17 were named from both sides.
सहसवान। मुकदमेबाजी की रंजिश में होली के दिन दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। इनमें से तीन लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें 17 लोग नामजद किए गए हैं।
विज्ञापन

मारपीट की घटना बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव बड़ेरिया में हुई। एक पक्ष के सुरेश पुत्र श्रीराम का कहना है कि दूसरे पक्ष से उनकी मुकदमेबाजी की रंजिश चल रही है। शाम करीब चार बजे उसके पुत्र सोमेन्द्र ने घर के बाहर चारपाई डाल रखी थी और लोगों से होली मिल रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग लाठी डंडे लेकर आ गए और गालियां देने लगे।
विज्ञापन

गालियों का विरोध करने पर उन्हें पीटना शुरु कर दिया। परिवार के ही देवेंद्र, रामविलास और ग्रीश ने सोमेंद्र को बचाने का प्रयास किया तो उन्हें भी लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। सुरेश ने झरपाल, वीरपाल, कुंवरपाल, दिनेश, संजू, नरवीर, दलवीर और दंगल के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के कुंवरपाल की ओर से दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि बुधवार को दोपहर करीब तीन बजे गोदाम पर गैस की गाड़ी आई हुई थी। वह सिलिंडर उतरवा रहा था। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंच गए और सिलिंडर ले जाने लगे। उनके पुत्र झरपाल और वीरपाल ने इसका विरोध किया तो गालियां देते हुए लाठी-डंडों से मारना पीटना शुरु कर दिया। कुंवरपाल ने इन लोगों को बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया।

कुंवरपाल ने सोमेंद्र, पुष्पेंद्र, भूपेंद्र, नरेंद्र, कुशपाल, गिरीश, जयपाल, धनवेश और देवेंद्र को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। यहां से झरपाल, वीरपाल और ग्रीश को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed