फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Langur terror in Singthara village for six months

Budaun News: सिंगथरा गांव में छह महीने से लंगूर का आतंक

Wed, 04 Sep 2024 04:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 04 Sep 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Langur terror in Singthara village for six months
इसी लंगूर ने किया हमला। स्रोत-वीडियोग्रैब
रहेडिया। वजीरगंज के गांव सिंगथरा में पिछले छह महीने से एक लंगूर ने आतंक मचा रखा है। अब तक छह से ज्यादा ग्रामीणों को काटकर घायल कर चुका है। प्रधान ने लंगूर पकड़वाने की वन विभाग की से गुहार लगाई है।
विज्ञापन


गांव निवासी पिंटू ने बताया कि वह 22 अगस्त को छत पर बिजली के तार ठीक करने गए थे। अचानक लंगूर आ गया और हमला कर दिया। जान बचाने को भागे, जीने में गिरने से पैर टूट गया और शरीर में काफी गुम चोट आईं हैं। अभी तक कई लोग घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन


वहीं गांव के ही मुकेश कुमार ने बताया कि करीब एक माह पहले उसके बेटे प्रियांशु पर लंगूर ने हमला कर दिया। भागने पर उसका दाहिना पैर टूट गया। एक महीने से वह चारपाई पर है। प्रधान पति हरिश्चंद ने बताया कि लंगूर लगातार लोगों पर हमला कर रहा है। परेशान होकर वन विभाग को सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed