फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Land transport workshop Department name transfer

वर्कशॉप की भूमि परिवहन  विभाग के नाम ट्रांसफर

Thu, 28 Apr 2016 11:54 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 28 Apr 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
एआरएम ने बरेली मंडल के अधिकारियों को भेजी सूचना 
 शहर सहित जिले भर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है कि आगामी कुछ महीनों में उन लोगों को रोडवेज चौराहा पर लगने वाले जाम से काफी राहत मिल जाएगी। क्योंकि दातागंज रोड पर रोडवेज वर्कशॉप के लिए देखी गई जमीन को परिवहन विभाग के नाम ट्रांसफर किया जा चुका है। इससे पहले यह जमीन एक कोल्ड स्टोरेज के नाम पर थी। इसकी सूचना एआरएम ने बरेली मंडल के अधिकारियों को भेज दी है। 
बदायूं डिपो में जगह कम होने की वजह से अक्सर बसों को सड़क पर खड़ा किए जाने की स्थिति बन जाती है। इससे सड़क पर जाम लग जाता है। साथ ही बसों की सर्विस कार्य भी सही ढंग से नहीं हो पाता है। इस वजह से परिवहन विभाग के अधिकारियों ने वर्कशाप के लिए अलग जगह तलाश करने के प्रयास किए थे। दातागंज रोड पर बंद पड़े कोल्ड स्टोरेज की जमीन को विभाग ने लिया था, जिसका दाखिल खारिज नहीं हो पाया था। इस वजह से आगे का काम अटका पड़ा था। 
विज्ञापन

इस बारे में जानकारी देते हुए एआरएम राकेश कुमार ने बताया कि दाखिल खारिज का काम पूरा हो चुका है। यह काम शनिवार को ही हो गया था। अब इसके जानकारी और प्रपत्रों को आरएम को भेज दिया गया है। वहीं आरएम प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि बदायूं डिपो से वर्कशॉप से संबंधित प्रपत्रों को शासन भेज दिया गया है। वहां से प्रक्रिया पूरी होने के बाद बस रोडवेज वर्कशॉप का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed