फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Land taken for expressway, compensation not given

Budaun News: एक्सप्रेस-वे के लिए ले ली जमीन, नहीं दिया मुआवजा

Thu, 24 Apr 2025 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Land taken for expressway, compensation not given
बदायूं। गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया लेकिन अब तक किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया। इसके लिए किसान प्रदर्शन भी कर चुके हैं। डीएम ने बुधवार को इन मामलों की समीक्षा की। उन्होंने दो एसडीएम को जल्द से जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए जिले के किसानों की जमीनों का अधिग्रहण किया गया है। उसमें से करीब 160 किसानों की जमीनों का अधिग्रहण होने के बाद मुआवजे नहीं दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि कुछ किसानों ने अपनी जमीन कृषि को व्यवसायिक में परिवर्तित करा लिया। कोई अपनी कृषि भूमि पर ज्यादा मुआवजे की मांग कर रहा है। इसी तरह कई जमीनों पर मुकदमा भी चल रहा है। ऐसे किसानों का मामला फंसा हुआ है। तहसील बिसौली में गनेशपुर, निसरोल गांव और गदगांव में सात किसानों की जमीनों का अधिग्रहण किया गया है। यहां के किसानों ने बैनामा करने के बाद भी अधिग्रहित जमीन के कुछ हिस्से पर कब्जा कर लिया है। इसी तरह दातागंज तहसील के दहरपुर कला सहित कई अन्य गांवों के 150 किसानों के मुआवजे का मामला लटका हुआ है। तहसील के रजिस्ट्रार कानून गो राजकुमार ने बताया की तहसील स्तर से किसानों की सारी फाइलें ट्रेजरी में भेजी जा रही और भुगतान भी लगातार हो रहे हैं। किसी फाइल में यदि कोई वैधानिक त्रुटि होती है तो ट्रेजरी वाले फाइल को रोक देते हैं। उन्होंने बताया कि डहरपुर गांव में एक किसान का मामला जरूर अटका हुआ है। उसका अभी तक बैनामा नहीं हुआ है। सदर एसडीएम मोहित कुमार ने बताया कि गंगा एक्सप्रेस-वे में किसी भी किसान का मामला लंबित नहीं है।
विज्ञापन

- गंगा एक्सप्रेस-वे के जो बिल हमारे पास आते हैं, उन्हें लगा दिया जाता है। हमारे स्तर से एक भी बिल लंबित नहीं हैं।
- विकास चौधरी, ट्रेजरी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed