{"_id":"6809444134807c2f08068ce8","slug":"land-given-for-ganga-expressway-farmers-sit-on-dharna-for-the-fifth-time-for-compensation-badaun-news-c-123-1-bdn1010-138108-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए दी जमीन, मुआवजा के लिए पांचवीं बार धरने पर बैठे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए दी जमीन, मुआवजा के लिए पांचवीं बार धरने पर बैठे किसान
विज्ञापन
दातागंज। गंगा एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहीत की गई जमीन का मुआवजा न मिलने पर डहरपुर गांव के डेढ़ दर्जन किसान बुधवार को धरने पर बैठ गए। किसानों का आरोप है कि प्रशासन कई बार आश्वासन तो दे चुका है, लेकिन मुआवजा राशि अभी तक नहीं मिली है। बुधवार को किसान दो माह के अंदर पांचवीं बार धरने का सहारा ले रहे हैं।
धरने पर बैठे रामगोपाल, झंडू राम, वेदपाल, अजय, नेमचंद, लालमन, प्रेमपाल और रामसेवक आदि ने बताया की जमीन का बैनामा हुए काफी समय बीत चुका है, लेकिन भुगतान नहीं हुआ है। इसलिए कई बार धरने का सहारा लिया गया है। तहसील कर्मी ने यहां आकर कभी तीन दिन बाद तो कभी पांच दिन बाद मुआवजा राशि दिलाए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद भी मुआवजा नहीं मिल पाया। डहरपुर और बिहारीपुर गांव के करीब 250 किसानों की जमीन अधिग्रहीत हुई है, जिसमें अनेक किसानों को मुआवजा भी मिल चुका है। वर्तमान में मुआवजा मिलने की गति बेहद धीमी है। इस वजह से किसानों को उनका हक नहीं मिल पा रहा। इस वजह से लगातार धरना-प्रदर्शन हो रहे हैं।
- गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए जिनकी भूमि अधिग्रहीत की गई है। उन सबका भुगतान हो रहा है। सात दिनों में सभी का भुगतान हो जाएगा। केवल उन्हीं का पेमेंट अटका हुआ है, जिनकी आईडी मेल नहीं खा रही व खेत का खसरा नंबर गलत है।
विज्ञापन
- धर्मेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम दातागंज