{"_id":"57f543674f1c1baf2726f9fa","slug":"lalpul-and-nekpur-crossing-flyover-deamand","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालपुल से नेकपुर क्रॉसिंग तक फ्लाईओवर बनवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालपुल से नेकपुर क्रॉसिंग तक फ्लाईओवर बनवाने की मांग
ब्यूरो/बदायूं
Updated Wed, 05 Oct 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
शहर में बढ़ती आबादी और अत्यंत भीड़ भाड़ वाले इलाकों से सटे बाईपास को देखते हुए अधिवक्ताओं और समाजसेवियों ने जनहित में लालपुल से नेकपुर क्रॉसिंग तक फ्लाईओवर की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा है।
दिए गए ज्ञापन में बताया कि हाईवे शहर के अंदर आबादी से होकर गुजरता है। इसी हाईवे पर पुलिस लाइन, जिला कारागार, जिला अस्पताल, एसएसपी कार्यालय, डीएम कार्यालय, न्यायिक अधिकारी/मजिस्ट्रेट कार्यालय, मुख्य पोस्ट ऑफिस तथा अधिवक्ताओं के चैंबर्स आदि हैं। बताया कि शहर का मुख्य मार्ग होने के कारण अत्यधिक भीड़ रहती है। अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। बड़े वाहनों के गुजरने से खतरा भी मंडराता रहता है। हाईवे पर स्कूल, कॉलेज भी हैं। बताया कि यादि फ्लाई ओवर बनता है तो लोगों को परेशानी से निजात मिल सकेगी। ज्ञापन देने वालों में पवन गुप्ता एडवोकेट, सत्यभान सिंह यादव एडवोकेट, एमएस नकवी एडवोकेट, सुधीर, ब्रजपाल सिंह पटेल, दिलीप गुप्ता, राजवीर यादव, प्रेमप्रकाश मौर्य आदि मौजूद रहे।