{"_id":"60e9ef088ebc3ebc8837fb8c","slug":"lakhs-stolen-from-retired-administrative-officer-s-house-badaun-news-bly452707327","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी के घर से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी के घर से लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शहर में बेखौफ चोरों ने सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी के बंद घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये का माल समेट लिया। चोर छत का जाल तोड़कर घर में घुस गए थे। कुछ दिनों से गृहस्वामी बरेली के अस्पताल में इलाज करा रहे थे। शनिवार को लौटने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने सिविल लाइन थाना पुलिस को तहरीर दे दी है लेकिन अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
सिविल लाइन क्षेत्र की जवाहरपुरी कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी रामप्रकाश सक्सेना करीब एक सप्ताह से बरेली में अपना इलाज करा रहे थे। वह कई दिन से बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। दो जुलाई को उनके बेटे अमित सक्सेना भी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बरेली पहुंच गए। वह अपने घर पर ताला डाल गए थे। शनिवार को परिवार घर लौटा तब घर में चोरी होने के बारे में पता चला। रामप्रकाश सक्सेना ने बताया कि चोर छत का जाल काटकर उनके घर में घुसे थे। वह घर में रखे जेवर और एक लाख रुपये की नकदी समेत करीब सात लाख रुपये का सामान चोरी करके ले गए। पीड़ित पक्ष ने इस संबंध में सिविल लाइंस थाना पुलिस को तहरीर दे दी है लेकिन पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है। पुलिस ने उन्हें जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।