फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   laborer dies after falling high tension line tower in Budaun

UP News: हाईटेंशन लाइन के टावर पर काम करते समय टूटी सेफ्टी बेल्ट, नीचे गिरने से बिहार के मजदूर की मौत

Tue, 23 Sep 2025 05:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 23 Sep 2025 05:59 PM IST
सार

बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। हाईटेंशन टावर पर काम करते समय मजदूर की सेफ्टी बेल्ट टूट गई, जिससे वह नीचे आ गिरा। हादसे में उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
laborer dies after falling high tension line tower in Budaun
घटनास्थल पर पड़ा हेलमेट - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन के लिए टावर लगाए जा रहे हैं। काम करने के लिए एक कार्यदायी संस्था को नामित किया गया है। मंगलवार को टावर पर काम करते समय सेफ्टी बेल्ट टूट जाने से बिहार के मजदूर की नीचे गिरने से मौत हो गई। साथ काम कर रहे मजदूरों ने उनको एक निजी चिकित्सक को दिखाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भेजा है। साथियों ने ठेकेदार पर कमजोर रस्सा व लोकल हेलमेट लगवाकर काम कराने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


बिहार राज्य के जिला भागलपुर के गोपालपुर प्रखंड थाना क्षेत्र के गांव डुमरिया के रहने वाले सुनील कुमार मंडल (27) पुत्र महेंद्र मंडल तीन सितंबर को काम करने के लिए बदायूं आया था। उनके साथ करीब 20 मजदूर और थे। सभी को ठेकेदार संजय सिंह लेकर आया। मजदूरों को टावर पर हाई पावर लाइट का काम करने के लिए ठेकेदार ने लगा दिया। इस काम का पूरा ठेका केईसी कंपनी का है। 30-35 मजदूर मंगलवार को फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में हाई पावर लाइट का काम कर रहे थे। दोपहर के समय सुनील मंडल टावर पर सेफ्टी बेल्ट और हेलमेट लगाकर काफी ऊंचाई पर चढ़कर लाइन फिटिंग कर रहा था। इसी बीच सेफ्टी बेल्ट अचानक टूट गई, जिससे वह पलक झपकते ही नीचे आकर गिर गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: मौलाना शहाबुद्दीन ने आजम खां को अलग पार्टी बनाने की दी सलाह, कहा- 2027 में अखिलेश यादव को दें जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन


साथी मजूदर उसे नजदीकी जिला संभल के चंदौसी के निजी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के साथियों और परिवार के लोगों ने बताया कि सुनील मंडल की मौत ठेकेदार की लापरवाही और घटिया क्वालिटी सीट बेल्ट हेलमेट और रस्सी टूटने की वजह से हुई है। अगर सीट बेल्ट रस्सी और हेलमेट कंपनी के होते तो शायद सुनील मंडल की जान नहीं जाती।

हादसे के बाद भाग गया ठेकेदार
मृतक के भाई सहदेव कुमार ने बताया कि हादसे के बाद ठेकेदार मौके से भाग गया है। साथियों ने पुलिस को सूचना दी, तब कहीं पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भेजा। सुनील मंडल सात भाइयों में सबसे छोटा था। करीब चार माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। थानाध्यक्ष रामेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम का कराया है। अभी कोई तहरीर नलहीं मिली है। रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, मृतक के साथी शव लेकर बिहार चले गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed