फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   KVI was coined in office Raghupati Raghav Raja Ram Corruption Department Chief

खादी ग्रामोद्योग दफ्तर में गूंजा रघुपति राघव राजाराम विभाग को भ्रष्टाचार मु

Sat, 02 Apr 2016 11:45 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 02 Apr 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
 महात्मा गांधी के प्रिय खादी वस्त्रों को लोगों को मुहैया करने वाले खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के दफ्तर में भ्रष्टाचार व्याप्त होने का आरोप भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के कार्यकर्ताओं ने लगाया। इसके विरोध में दफ्तर में रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम भजन गाया। साथ ही भारत माता की जय आदि नारे लगाते हुए जिले से भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए गांधीवादी तरीके से विरोध प्रदर्शन करते रहने का संकल्प दोहराया। 
विज्ञापन

संगठन कार्यकर्ताओं ने खादी ग्रामोद्योग विभाग के कर्मचारियों से भ्रष्टाचार समाप्त करने का अनुरोध किया। इस दौरान मुख्य प्रवर्तक हरिप्रताप सिंह राठोड़ ने कहा कि जिला खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग में बिना मध्यस्थों और रिश्वत के कोई काम नहीं होता है। विभाग के इस कार्य से राष्ट्रपिता की आत्मा भी आहत होगी। इस दौरान धनपाल सिंह, एचएल झा, वीरेंद्र कुमार, रमाकांत मिश्रा, सुरेशपाल सिंह, सिशनेश सक्सेना, सोना गुप्ता, आरजी गोस्वामी, अमन, अनिल, मृत्युंजय, अनिल, पंकज, सुशील, पूजा, रामप्रकाश, आरती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed