फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kripa Dayal got first place in folk song competition

Budaun News: लोकगीत प्रतियोगिता में कृपा दयाल ने पाया प्रथम स्थान

Fri, 08 Aug 2025 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Kripa Dayal got first place in folk song competition
बदायूं। संस्कार भारती महिला शाखा की ओर से पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नृत्य, लोकगीत व मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। लोकगीत में कृपा दयाल ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. ममता नौगरैया, विशिष्ट अतिथि प्रमिला गुप्ता और अध्यक्षता कर रहीं डॉ. प्रतिभा मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। गणेश वंदना और शिव वंदना के बाद सीमा शर्मा, किरन वाला और डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी ने संस्कार भारती का ध्येय गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद में आयोजित मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता में केदारनाथ महिला कॉलेज की प्रिया ज्योति ने प्रथम, सौम्या ने द्वितीय, अलीमा ने तृतीय, राजाराम महिला इंटर कॉलेज की इल्मा ने प्रथम, सिद्धि पटेल ने द्वितीय, अंशिका ने तृतीय, पार्वती आर्य कन्या संस्कृत कॉलेज की दिव्या ने प्रथम, शिवानी ने द्वितीय, मंजू पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोकनृत्य प्रतियोगिता में सांची पाठक ने प्रथम, नंदिनी वर्मा ने द्वितीय, काव्या गोयल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा लोकगीत प्रतियोगिता में कृपा दयाल ने प्रथम, पूनम ने द्वितीय, नीलम ने तृतीय और रागिनी दयाल ने ढोलक पर संगत देकर प्रस्तुति को सराहनीय बनाया। वहीं , उन्नति शर्मा, पीहू शर्मा, मुस्कान शर्मा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। वहीं, डॉ. प्रतिभा मिश्रा ने बताया कि संस्कार भारती सिर्फ मनोरंजन का नहीं, बल्कि कलाओं के माध्यम से संस्कारों के प्रचार का सशक्त मंच है। इस मौके पर डॉ. उमा सिंह गौर, मधु राकेश, रीना सिंह, मधुरिमा रस्तोगी, सीमा शर्मा, किरन वाला, सरला चक्रवर्ती आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed