फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kkodha Fair Facilities plummeted, Stores increased tax

ककोड़ा मेला: सुविधाएं घटीं,  दुकानों का टैक्स भी बढ़ा

Sat, 22 Oct 2016 11:57 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 22 Oct 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 मिनी कुंभ के नाम से विख्यात ककोड़ा मेले में इस बार रौनक फीकी रहने के आसार नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां दुकानों के टैक्स में बढ़ोतरी की गई है, वहीं सुविधाओं में कमी की जा रही है। जबकि साफ-सफाई, सड़क, टेंट आदि के ठेकों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। मनोरंजन के नाम पर भी कुछ खास नहीं है।
दुकानदारों की माने तो आठ से दस फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। दस फीट की जगह के लिए पांच से छह हजार रुपये देने होंगे। ग्रामीणों ने बताया कि थिएटर सर्कस के मेन गेट की सजावट, नखासा दौड़ तथा प्रदर्शनी का स्तर भी गिरता जा रहा है। जबकि गंगा के पास तक रोड बन गया है। जिला पंचायत को अब कोई पुलिया भी बनवानी नहीं पड़ती है। मेले की बढ़ोतरी में जिला पंचायत के संजीदा न दिखाई देने पर लोगों में मायूसी है।
विज्ञापन

नूरपुर निवासी मुहम्मद ने बताया मेरे पिता झम्मन मियां ने मेला ककोड़ा की शान की खातिर इलाहबाद हाईकोर्ट में जाकर मुकदमा लड़ा था। आज के दौर में मेले को बद से बदतर कर दिया। अगर जिला पंचायत मेले को गंगा स्नान तक सीमित करना चाहती है तो लोग कही भी स्नान कर लेंगे। मेला ककोड़ा ही क्यों आएंगे। मेले से मनोरंजन की सुविधाएं खत्म कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ककोड़ा के ग्राम प्रधान अनिल द्विवेदी का कहना है कि जिला पंचायत वीआईपी के लिए सांकृतिक पांडाल लगाकर इतिश्री कर लेती है। इस तरह से मेला टूट जाएगा। मेला में मनोरंजन के साथ सभी सुविधाएं भी आम आदमी को नहीं मिलती।
 परमात्मादास का कहना है कि मेला की रौनक ही मेन गेट से शुरू होती थी। लेकिन अब फीकी नजर आ रही है। पूर्णिमा के बाद मेला राम भरोसे छोड़ दिया जाता है।

सेवानिवत प्रधानाचार्य प्रमोद उपाध्याय ने बताया कि मेला के उस दौर में और आज के दौर में भारी कमी आई है। प्रचार प्रसार की भी कमी है। पुल बनने के बाद मेला बढना चाहिए। लेकिन मेला गंगा स्नान तक सीमित करने की मंसा से मेला का ह्रास हुआ है। लोगों में मेला के प्रति उत्साह भी कम होता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed