{"_id":"61ba344fdbaa9a179728874f","slug":"kissan-badaun-news-bly469358022","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को जागरूक करने के लिए निकाली बाइक रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को जागरूक करने के लिए निकाली बाइक रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार-प्रसार करने के लिए बुधवार को बाइक रैली निकाली गई। इसको उप कृषि निदेशक डॉ.रामवीर कटारा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि किसान इस योजना से जुड़कर अपनी फसल में होने वाले नुकसान की भरपाई कर सकते हैं।
उप कृषि निदेशक रामवीर कटारा ने कहा कि प्रत्येक मौसम में किसानों की फसल में प्राकृतिक आपदाओं से नुकसान हो जाता है और किसान बर्बाद होता है, लेकिन किसान इस योजना से जुड़कर अपनी फसल में होने वाले नुकसान की भरपाई कर सकता है।
जनसेवा केंद्र के जिला प्रबंधक शोभित माहेश्वरी ने बताया कि किसान अपनी फसल का बीमा जनसेवा केंद्र के माध्यम से करा सकते हैं ताकि जरूरत के वक्त उन्हें योजना का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि इस बार खरीफ सीजन में धान की फसल का काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में जिन किसानों ने बीमा कराया है। उन किसानों को कंपनी की ओर से मुआवजे की धनराशि दी जाएगी। इफको टोकियो जनरल एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के जिला प्रबंधक निखिल चतुर्वेदी ने कहा कि फसल बीमा कराने कराने के लिए 31 दिसंबर अंतिम तारीख निर्धारित की गई है। गेहूं, मसूर, आलू, शिमला मिर्च और सरसों का बीमा किसान संबंधित बैंक या जनसेवा केंद्र से करा सकते हैं। संवाद