{"_id":"5d6037cf8ebc3e015255779a","slug":"kindnape-badaun-news-bly373425386","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर जुताई करने गया किसान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत पर जुताई करने गया किसान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम कठोली निवासी एक किसान संदिग्ध परिस्थितियों में अपने खेत से लापता हो गया। किसान अपने खेत पर जुताई करने गया था। पुलिस को ट्रैक्टर और उसका मोबाइल खेत से बरामद हो गया है। बहरहाल किसान का कुछ पता नहीं चला है। बेटे ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है।
ग्राम कठोली निवासी सलीम के मुताबिक उसके पिता सफी अहमद शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अपने खेत पर ट्रैक्टर लेकर जुताई करने गए थे। उनका खेत उझानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लऊआ के रकबे में पड़ता है। जब वो वापस नहीं लौटे तो शाम करीब चार बजे सलीम की मां उनको चाय लेकर पहुंची लेकिन सफी अहमद अपने खेत पर नहीं थे। मां ने सफी अहमद को खेत पर तलाश किया लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। इस पर मां ने परिवार वालों को बताया। उनके परिवार वाले भी तुरंत खेत पर पहुंच गए। कुछ देर बाद उनकी सूचना पर शेखूपुर चौकी पुलिस भी आ गई। खेत में बनी मजार के पास उनका ट्रैक्टर खड़ा मिला है। वहीं पास में पुलिस को उनका मोबाइल मिला। पुलिस मोबाइल कब्जे में लेकर लौट आई। शुक्रवार को सिविल लाइंस थाने पहुंचे बेटे ने पुलिस को सफी अहमद के अपहरण की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। वहीं पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।