फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   two brothers killed 20 birds by giving poison in budaun

अजब मामला: मधुमक्खियों को बचाने के लिए 20 चिड़ियों को मार डाला, दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 13 Sep 2023 11:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 13 Sep 2023 11:53 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पशु-पक्षियों के साथ क्रूरता के मामले थम नहीं रहे हैं। म्याऊं इलाके में 20 चिड़ियों को मार डाला गया। इस मामले में दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं मृत चिड़ियों को पोस्टमार्टम के लिए बरेली आईवीआरआई भेजा गया है। 

विज्ञापन
two brothers killed 20 birds by giving poison in budaun
मृत चिड़ियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं जिले में चूहा, बंदर, नाग और कुत्ते के बाद चिड़ियों को मारने का मामला सामने आया है। अलापुर थाना क्षेत्र के म्याऊं इलाके में मधुमक्खी पालन करने वाले दो लोगों ने जहर डालकर नीलकंठ (वैज्ञानिक नाम कोरेशियस बेन्गालेन्सिस या इंडियन रोलर बर्ड) नामक 20 चिड़ियों को मार डाला। खेत में पांच चिड़िया गंभीर अवस्था में भी पड़ी मिलीं, उनका उपचार करा दिया गया है। सभी मृत चिड़ियों को पोस्टमार्टम के लिए बरेली आईवीआरआई भेजा गया है। वन रक्षक ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक गांव चितौरा निवासी बबलू और उसका भाई हरवंश म्याऊं कस्बे में उसावां रोड पर मधुमक्खी पालन करते हैं। उन्होंने म्याऊं के चमनपाल का खेत किराये पर ले रखा है। मंगलवार सुबह जब म्याऊं के लोग मधुमक्खी पालन प्लांट की ओर गए तो उन्होंने खेतों में तमाम चिड़ियों को मृत अवस्था में पड़ा देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली के नौगवां में पथराव: आरती के दौरान आमने-सामने दो समुदाय के लोग, घटना में चार घायल; 15 लोगों पर रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


रेंजर अमित सोलंकी, वन दरोगा हुकुम सिंह, वन रक्षक बीट प्रभारी राम सिंह शाक्य और वन रक्षक बीट प्रभारी उसावां प्रेमपाल सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने खेतों में सर्च अभियान चलाया। आसपास खेतों में 20 नीलकंठ चिड़ियां मृत पाई गईं। पांच अचेत अवस्था में थीं। इन्हें म्याऊं के पशु अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने इनका उपचार किया। हालांकि शाम तक पांचों चिड़ियां स्वस्थ हो गईं।

 

मधुमक्खी पालक दो भाइयों पर आरोप 

छानबीन में पता चला कि मधुमक्खी पालन करने वाले दोनों भाइयों ने अपने प्लांट में जहरीला पदार्थ मिलाकर कुछ खाद्य पदार्थ डाला था, जिसे खाने से चिड़िया मर गईं। बताया जाता है कि ये चिड़िया उनकी मधुमिक्खयों को खा जाती थीं। इससे उन्होंने योजना बनाकर प्लांट के आसपास जहरीला पदार्थ फैला दिया। हालांकि टीम पहुंचने से पहले आरोपी भाग गए। वन रक्षक राम सिंह शाक्य ने बबलू और हरवंश के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

वन विभाग के रेंजर अमित सोलंकी ने बताया कि  म्याऊं के ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि खेत में चिड़िया मृत पड़ी हुई हैं। इस पर टीम पहुंची, लेकिन आरोपी भाग गए। खेत में 20 इंडियन रोलर बर्ड पड़ी मिली हैं। उन्हें पोस्टमार्टम के लिए बरेली आईवीआरआई भेजा गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed