फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   khatu shyam shobhayatra

श्याम प्रभु की शोभायात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब

Sun, 22 Nov 2015 08:32 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
अमर उजाला, बदायूं Updated Sun, 22 Nov 2015 08:32 PM IST
विज्ञापन
khatu shyam shobhayatra
श्याम बाबा की शोभायात्रा सुबह में परशुरामपुरिया परिवार के निवास से शुरू हुई। बिल्सी, बदायूं और बरेली आदि से पहुंचे खाटू नरेश के भक्तों ने शोभायात्रा में शामिल होकर गुणगान किया। स्टेशन रोड से पताकाएं लहराते हुए निकले बाबा के भक्त बैंडबाजों की धुन पर थिरकते नजर आए। महिलाओं में खासा जोश दिखा। महिलाओं ने संकीर्तन किया। बदायूं रोड बाजार से लेकर जजपुरा मंदिर तक बाबा के जयकारों की गूंज सुनाई दी।
विज्ञापन

बाबा के भक्तों ने खाटू नरेश की झांकी को मनमोहक अंदाज में सजाया था। जजपुरा स्थित खाटू नरेश के मंदिर में छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया गया। मंदिर भी फूल बंगाला की जगमग नजर आया। भंडारे में हजारों की संख्या में पहुंचे श्याम भक्तों ने प्रसाद पाया। भंडारा अपराह्न तक चला। इस मौके पर अजय कुमार मित्तल, संजीव मित्तल, राजकुमार बंसल, नीलांशु अग्रवाल, विवेक मैंमिया, दीपक गर्ग, अमित मित्तल, अमित अग्रवाल, गिरीश वाष्र्णेय, गोपाल शर्मा, राममोहन शर्मा,, मनीष गोयल, अश्वनी गोयल, अवधेश गोयल, उदय सिंघल, संजीव गोयल, कृष्ण कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed