फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Khatu Naresh's cheers echoed in the procession

शोभायात्रा में जुटे हजारों श्याम भक्त, गूंजे खाटू नरेश के जयकारे

Sat, 05 Nov 2022 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Khatu Naresh's cheers echoed in the procession
उझानी में श्याम बाबा के दर्शन को लगी भक्तों की कतार। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। देवोत्थान एकादशी के अवसर पर श्याम बाबा का मंदिर आस्था से सराबोर रहा। खाटू नरेश श्याम बाबा के भक्तों की मुख्य शोभायात्रा (निशान यात्रा) परशुरामपुरिया परिवार की देखरेख में उनके निवास से निकाली। हजारों भक्त आठ किमी पैदल चलकर जजपुरा स्थित मंदिर पहुंचे। इस दौरान पूरा इलाका खाटू नरेश के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों ने मुख्य आरती में शामिल होकर भंडारे में प्रसाद भी पाया।
विज्ञापन

एमजीपी कॉलेज रोड स्थित अजय कुमार मित्तल के निवास से शोभायात्रा शुरू होने से पहले केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने पूजन किया। श्याम बाबा की झांकी और बैंडबाजों के साथ भक्त रेलवे स्टेशन रोड से पहले घंटाघर चौराहा, फिर नगर से बदायूं रोड के रास्ते जजपुरा मंदिर तक पहुंचे। निशान (झंडे) लहराते हुए श्रद्धालुओं ने श्याम बाबा के दर्शन किए।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में बरेली, बिल्सी, बदायूं, वजीरगंज आदि से भी भक्तों की निशान यात्राएं आईं। श्याम बाबा को छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया। भक्तों ने मंदिर पर निशान अर्पित किए। आरती के बाद भंडारे में प्रसाद वितरित किया गया। आयोजकों में अमित मित्तल, वरुण मित्तल, दीपक गर्ग, अरुण अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, मितेंद्र गुप्ता, अमित अग्रवाल, संजय मित्तल, धीरज मित्तल समेत सैकड़ों की लोगों ने व्यवस्थाएं संभाले रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांकी और भक्तों पर बरसाए फूल
मेन मार्केट सहित कई स्थानों पर श्याम शोभायात्रा का स्वागत किया गया। अखिल अग्रवाल ने पंजाबी कालोनी मोड़, किशनचंद्र शर्मा ने पंजाब नेशनल बैंक के पास, अनुराग धींगड़ा ने एसबीआई के पास और शंकर गुप्ता ने सिनेमाघर के सामने झांकी खाटू नरेश की पर फूल बरसाए। दुकानदारों ने भी स्वागत किया।
हाईवे पर लगी श्रद्धालुओं की कतार
बरेली-मथुरा हाईवे स्थित जजपुरा मोड़ के पास मंदिर में श्याम बाबा के दर्शन करने के लिए भक्त सुबह से जुटने लगे। प्रात: 10 बजे उझानी और बदायूं की ओर भक्तों की करीब एक किलोमीटर तक लंबी कतार लग गई। आयोजकों ने पुलिस की मदद से भीड़ पर नियंत्रण कर लिया।

जाम में फंसे सैकड़ों वाहन
खाटू नरेश की शोभायात्रा के दौरान बरेली-मथुरा हाईवे समेत मंदिर के पास पुलिस ने वनवे ट्रैफिक की व्यवस्था लागू की। करीब चार घंटे तक दोनों ओर के वाहन एक ही ओर से निकाले गए, लेकिन शोभायात्रा मंदिर परिसर पहुंची तो भारी वाहनों की वजह से आवागमन प्रभावित हो गया। दो बार जाम लगा तो वाहन फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed