{"_id":"4eabde8741385e44df43f8f9ac25f7a6","slug":"khanan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उझानी इलाके में खेतों से फिर शुरू हुआ खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उझानी इलाके में खेतों से फिर शुरू हुआ खनन
ujani
Updated Sun, 14 Dec 2014 08:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले महीना बंद हुए खेतों से पीली मिट्टी के खनन ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। रविवार को मिट्टी भरी कई ट्रैक्टर-ट्रालियां पुलिस के सामने से होकर निकलीं।
विज्ञापन
माफियाओं की शह पर खनन का काम तीन-चार दिन पहले कटरी से जुड़े उन गांवों के आसपास शुरू हुआ जहां भूमि रेतीली है। सूत्रों की मानें तो खनन जेसीबी मशीन से कराया जा रहा है। बमनौसी रोड से होकर नगर में पहुंच रहीं पीली बालू भरी ट्रैक्टर-ट्रालियों की संख्या प्रतिदिन दो-तीन दर्जन से अधिक है।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस ने जेसीबी मशीन से इलाके में खनन की सूचना से इंकार किया लेकिन उसका यह भी कहना है कि मकान निर्माण कराने वाले लोग भराव डलवाने के लिए मिट्टी खुदवा कर लाते हैं। बता दें कि पिछले महीना कुड़ानरसिंहपुर और पटपरागंज के आसपास खनन तेजी से हुआ था। उस वक्त भी जेसीबी मशीन का इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन