फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Keshav has not, workers on the phone tips

नहीं आए केशव, कार्यकर्ताओं को फोन पर दिए टिप्स

Tue, 07 Feb 2017 11:36 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 07 Feb 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
 भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को मंगलवार को दातागंज चौराहा स्थित हरप्रसाद सिंह पटेल के आवास पर आयोजित सदर विधानसभा सम्मेलन में आना था लेकिन वह नहीं आ सके। ऐसे में केशव मौर्य ने मोबाइल के जरिए कार्यकर्ताओं को संबोधित कर चुनावी टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन की बयार  चल रही है और जनता भाजपा को विजयी बनाने का मन बना चुकी है। कार्यकर्ता अपने पोलिंग बूथ पर कमल खिलाने का काम करे, जिससे प्रदेश  में भाजपा की सरकार बन सके। 
विज्ञापन

सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि  उत्तर प्रदेश में सपा ने विकास के नाम पर जनता को धोखा दिया है। महिलाओं  के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हुईं। किसान, नौजवान, व्यापारी के साथ छल किया गया, अब इस  सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद पशु वधशालाएं बंद कराई जाएंगी। सम्मेलन में सदर सीट से पार्टी के प्रत्याशी महेश चंद्र गुप्ता, पार्टी  जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने भी विचार रखे। पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक,  पूर्व लोकसभा प्रत्याशी वागीश पाठक, भाजयुमो के पूर्व राष्ट्रीय   उपाध्यक्ष राजेश यादव, क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल वर्मा, जितेंद्र सक्सेना, हरप्रसाद पटेल,   स्वतंत्र प्रकाश गुप्त, अशोक भारती, दीपमाला गोयल,  सीमा राठौर, मनोज  सक्सेना,  ओमप्रकाश चौधरी, शारदेंदु पाठक, राजेश्वर पटेल, सुखदेव  सिंह आदि  मौजूद  रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed