{"_id":"57f69f224f1c1b4f4c270b18","slug":"kejriwal-should-first-video-of-your-berth","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल पहले अपने बर्थ का वीडियो दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल पहले अपने बर्थ का वीडियो दें
बदायूं, ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
राजवीर सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और एटा जिले के सांसद राजवीर सिंह वर्मा ने सर्जिकल स्ट्राइक से संबंधित वीडियो मांगने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमकर खिल्ली उड़ाई। सांसद वर्मा ने तो यहां तक कहा कि अरविंद केजरीवाल साइको हैं, वह पहले अपने बर्थ (जन्म) का वीडियो दें। सर्जिकल स्ट्राइक के सच को जनता जानती है। भाजपा पर भरोसे के लिए वह जनता के अहसानमंद हैं।
गुरुवार को सांसद शाहजहांपुर जा रहे थे। रास्ते में पूर्व विधायक महेश गुप्ता के आवास पर रुके और पत्रकारों से रूबरू हुए। सिंह ने कहा कि सपा सरकार लूटने पर लगी है। उनके परिवार में चल रहे विवाद को महज फैमिली ड्रामा बताया। टिकट वितरण में हो रही देरी पर कहा कि भाजपा में टिकट देने के बाद बदला नहीं जाता है। इसलिए सोच समझकर टिकट वितरित करने में वक्त लगता है। सपा और बसपा को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बताते हुए बोले, यह लोग तो ऐन वक्त पर भी प्रत्याशी बदल देते हैं। बिसाहड़ा कांड में मुआवजा देने पर प्रदेश सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि मरने वाला हिंदू या मुसलमान नहीं होता है। राहुल गांधी के बारे में कहा कि उन्हें यह ही नहीं मालूम कि आलू फैक्ट्री में होता है या खेत में तो उनके बारे में क्या कहें।
ढोल नगाड़े बजाकर किया स्वागत
बदायूं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और एटा जिले के सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया का स्वागत उझानी बाईपास पर किया। इसके बाद पूर्व विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने अपने आवास पर तमाम कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत ढोल नगाड़े बजाकर और आतिशबाजी छुड़ाकर किया। इस दौरान पूर्व विधायक योगेंद्र सागर, उमेश राठौर, चेयरमैन राजीव गुप्ता, दीपमाला गोयल, आरएस पाल, सुधीर श्रीवास्तव, राजेश सिंह, तोताराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उसावां में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
कस्बे में सांसद राजवीर सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। भाजयुमो जिलामंत्री सौरभ तोमर, राजीव कुमार सिंह, डॉ. सीपीएस तोमर, जदुनाथ सिंह, किशनपाल राजपूत, पुष्पेंद्र तोमर, कुमार गौरव, रमेश कश्यप, अवधेश कुमार, भूदेव सिंह ने भी माला पहनाकर स्वागत किया।
सुबूत मांगने वाले जाएं पाकिस्तान
श्री शिव बोध धाम ट्रस्ट के पदाधिकारियों और श्री पगलानंद संत सभा की एक बैठक संगठन के कार्यालय पर हुई। इसमें पीओके में घुसकर की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर सुबूत मांगने वालों को देश विरोधी कहते हुए पाकिस्तान भेजने के लिए कहा गया। साथ ही राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की गई। इस मौके पर सूबेदार रामनाथ सिंह लोधी, डॉ. सचिन पाठक, रुकुमपाल सिंह, अतुल पाठक, शकील अहमद, चंद्रपाल सिंह लोधी आदि मौजूद रहे।