{"_id":"6193fbe2602cf1301f383ed6","slug":"kattan-badaun-news-bly4663627155","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा-महावा बांध पर सामान्य होने लगे हालात, कटान रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा-महावा बांध पर सामान्य होने लगे हालात, कटान रुका
विज्ञापन
गंगा-महावा बांध पर कटान रोकने को बालू भरी बोरियां लगाते श्रमिक। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सहसवान में गंगा-महावा बांध पर हो रहे कटान को रोकने में बाढ़ खंड ने काफी हद तक कामयाबी हासिल कर ली है। बांध की मरम्मत के साथ हजारों की संख्या में बालू भरे बोरे लगाए गए हैं। अब स्थिति काफी हद तक सामान्य है। कटान वाले स्थान पर बाढ़ खंड नजर रखे है।
गंगा का जलस्तर तेजी से कम होने के साथ ही गंगा-महावा बांध पर तीन दिन पहले कटान शुरू हो गया था। इस बांध पर पिछले महीने गंगा में बाढ़ के बाद से ही स्थिति अतिसंवेदनशील बनी हुई थी। कटान के बारे में मालूम होने पर बाढ़ खंड ने कटान रोकने के प्रयास शुरू कर दिए। कटान रोकने के लिए मिट्टी डालने के साथ ही यहां हजारों की संख्या में बालू भरे बोरे भी लगाए गए। मंगलवार को कटान पर काफी हद तक काबू पा लिया गयौ। अब कटान को लेकर हालत सामान्य हैं, लेकिन निगरानी की जा रही है।
सहायक अभियंता बाढ़ खंड नेशपाल सिंह ने बताया कि गंगा-महावा बांध पर कटान हो रहा था। संबंधित जेई नजर रखे हुए हैं। कटान को लेकर स्थिति सामान्य है। बांध पर कोई खतरा नहीं है। जहां भी समस्या है वहां नजर रखी जा रही है। फिलहाल गंगा का जलस्तर सामान्य है। संवाद