फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Katra Sadtganj four case hearing in March

कटरा सआदतगंज कांड में सुनवाई चार मार्च को

Thu, 18 Feb 2016 10:59 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Thu, 18 Feb 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Katra Sadtganj four case hearing in March
चर्चित कटरा सआदतगंज कांड में सुनवाई अब चार मार्च को होगी। गुरुवार को स्पेशल जज पाक्सो एक्ट वीरेंद्र पांडेय के अवकाश पर होने की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी। इधर पप्पू यादव की ओर से भी जमानत अर्जी कोर्ट में नहीं दी गई है।
विज्ञापन

कटरा सआदतगंज कांड में सीबीआई ने दिसंबर 2014 में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी। 28 अक्तूबर 2015 को स्पेशल जज पाक्सो एक्ट ने क्लोजर रिपोर्ट खारिज कर पप्पू यादव को तलब किया था। पप्पू कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। इसके चलते सीबीआई ने उसे 27 जनवरी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। उसे जेल भेज दिया गया था। सुनवाई को कोर्ट ने 18 फरवरी तय की थी। गुरुवार को स्पेशल जज पाक्सो एक्ट वीरेंद्र पांडेय के अवकाश पर होने की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने अगली तारीख चार मार्च मुकर्रर की है। पप्पू यादव अभी जेल में ही है। उसकी ओर से जमानत के लिए अर्जी भी नहीं दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed