फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kariamai team defeated Sohra by 64 runs

Budaun News: करियामई की टीम ने सोहरा को 64 रन से किया पराजित

Thu, 14 May 2026 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 14 May 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Kariamai team defeated Sohra by 64 runs
उमेश मीना को मैन ऑफ द मैच देते आयोजक। संवाद - फोटो : Archive
बिल्सी। ग्राम करियामई में चल रहे करियामई प्रीमियर लीग (केपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को करियामई और सोहरा की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच में करियामई की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सोहरा को 64 रन से पराजित कर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

मैच में करियामई टीम के कप्तान शिवांशु मिश्रा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए करियामई की टीम 12 ओवर में 88 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से शिवांशु मिश्रा ने 21 रन की उपयोगी पारी खेली। वहीं वीरेश मीणा ने 19 रन, उमेश मीणा ने 17 रन और सोनू मीणा ने 5 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

सोहरा टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए मुकेश कुमार ने शानदार प्रदर्शन कर तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा स्वतंत्र मोहन और राहुल ने दो-दो विकेट लेकर बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। 89 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोहरा की टीम करियामई के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम मात्र 24 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से स्वतंत्र मोहन ने 12 रन, सचिन ने 5 रन और मुकेश ने 6 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

करियामई की ओर से गेंदबाजी में सचिन ने घातक प्रदर्शन करते हुए चार विकेट झटके। वहीं वीरेश मीणा ने दो और उमेश मीणा ने तीन विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले उमेश मीणा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। टूर्नामेंट के आयोजकों एवं दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए शानदार खेल की सराहना की। इस मौके पर अमित पाराशरी, मुन्ना यादव, उदयवीर मीणा, प्रदीप यादव, नमन मिश्रा, अमित शर्मा, अक्षय उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed