फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kanwariyas got angry on putting up no entry board, jammed

Budaun News: नो एंट्री का बोर्ड लगाने पर भड़के कांवडि़ये, लगाया जाम

Mon, 17 Jul 2023 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 17 Jul 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Kanwariyas got angry on putting up no entry board, jammed
बिसौली में सड़क पर रास्ता रोककर बैठे कांवड़िये।
दबतोरी/बिसौली (बदायूं)। बिसौली कोतवाली क्षेत्र में रविवार को संग्रामपुर गांव के नजदीक नो एंट्री का बोर्ड लगाने से कांवड़िये भड़क गए। उन्होंने दबतोरी पुलिस चौकी के सामने सड़क पर जाम लगा दिया और प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। करीब साढ़े तीन घंटे तक जाम लगा रहा। इस दौरान किसी ने चुपचाप नो एंट्री का बोर्ड हटा दिया गया। जब पुलिस ने लिखकर दिया कि कांवड़िया अपने पुराने रूट से होकर गुजरेंगे, तब जाकर कांवड़िये माने और जाम खोला।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब नौ बजे बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसावा, बिजौरी और करलावारा के तमाम कांवड़िये कछला से जल भरकर लौट रहे थे। कई वर्षों से संग्रामपुर गांव से होकर ही कांवड़िये निकल रहे थे, इस बार कुछ खुराफाती लोगों ने गांव के बाहर नो एंट्री का बोर्ड लगा दिया और उस पर लिख दिया कि गांव में नाला निर्माण चल रहा है। वहां पर पुलिस ने भी बैरियर भी लगा दिया था। यह देख कांवड़िये बिगड़ गए।
विज्ञापन

उन्होंने दबतोरी पुलिस चौकी के सामने ट्रैक्टर-ट्राॅली लगाकर जाम लगा दिया। सूचना पर कांवड़ियों के समर्थन में आसपास गांव के कई लोग आ गए। उन्होंने प्रदर्शन शुरू कर दिया। सभी कांवड़िये इस बात पर अड़ गए कि वह अपने पुराने रास्ते से ही जाएंगे। कांवड़ियों मुताबिक खुराफाती तत्वों ने उनका रूट बदलने की कोशिश की है। वह उन्हें दूसरे रास्ते से भेजने की कोशिश में थे और पुलिस ने भी उनका सहयोग करते हुए गांव के बाहर अपना बैरियर लगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली इंस्पेक्टर संजीव कुमार शुक्ला पुलिस भी पहुंच गए। उन्होंने कावड़ियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन कांवड़िये पुराने रास्ते से जाने पर अड़े रहे। आखिर में पुलिस ने कांवड़ियों को लिख कर दिया कि वह अपने पुराने रास्ते संग्रामपुर गांव से होकर ही गुजरेंगे, तब कांवड़िये शांत हुए। बाद में उन्हें संग्रामपुर गांव से होकर गुजारा गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि शांत करा दिया गया है। कावड़ियों को उसी रूट से गुजारा गया है, जिससे वह जाना चाह रहे थे।


पुलिस ने चुपचाप हटाया बैरियर और बोर्ड
जब कांवड़िये प्रदर्शन कर रहे थे। उसी समय पुलिस ने मामला संभालने के लिए चुपचाप गांव के नजदीक से बोर्ड हटवा दिया और अपना बैरियर भी। बाद में ग्रामीणों ने पता किया तो गांव में कोई नाला निर्माण होता नहीं पाया गया।

बिसौली में सड़क पर रास्ता रोककर बैठे कांवड़िये।

बिसौली में सड़क पर रास्ता रोककर बैठे कांवड़िये।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed