{"_id":"65eb69368965a9437a047354","slug":"kanwariyas-accused-of-assault-and-molestation-in-islamnagar-badaun-news-c-123-1-sbly1004-114826-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: इस्लामनगर में कांवड़ियों से मारपीट, छेड़खानी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: इस्लामनगर में कांवड़ियों से मारपीट, छेड़खानी का आरोप
विज्ञापन
इस्लामनगर। थाना क्षेत्र के बेहटा पाठक और मुड़िया धुरेकी के बीच शिव मंदिर पर शुक्रवार दोपहर कांवड़ियों से मारपीट हो गई। उनके साथ मौजूद महिला कांवड़ियों ने छेड़खानी का भी आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मामला शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे का है। बताते हैं कि नगर पंचायत मुड़िया धुरेकी निवासी कई कांवड़िया राजघाट से डाक कांवड़ लेकर आए थे। उनकी कांवड़ में कई महिलाएं और लड़कियां भी थीं। सभी लोग जलाभिषेक करने नगर पंचायत मुड़िया और इस्लामनगर के बीच स्थित मदपुरी महाराज बाबा के मंदिर पर पहुंचे थे। यहां हर साल महाशिवरात्रि को मेला लगता है।
कांवड़ियों का आरोप है कि जब वह जल चढ़ाने जा रहे थे तभी दूसरे समुदाय के युवकों ने लड़कियों से छेड़खानी शुरू कर दी। जब उन्होंने विरोध किया तो कई युवक लाठी-डंडे लेकर आ गए और उनके साथ मारपीट कर दी। इसमें दो कांवड़िया भी घायल हो गए। कांवड़ियों का आरोप है कि उस दौरान कुछ पुलिस कर्मी भी मौजूद थे। उन्होंने कुछ लोगों को पकड़ लिया, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। सभी कांवड़ियों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि जल चढ़ाने को लेकर झगड़ा हुआ था। इसमें कोई लूटपाट या छेड़खानी का मामला नहीं है फिर भी आरोपों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।