फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kanwar Yatra: preparation and administration police ordeal

कांवड़ यात्रा: अग्नि परीक्षा को पुलिस-प्रशासन तैयार

Sat, 13 Aug 2016 11:53 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 13 Aug 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra: preparation and administration police ordeal
कांवड़ यात्रा: अग्नि परीक्षा को पुलिस-प्रशासन तैयार - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
वीडियोग्राफी, सीसी कैमरों से होगी यात्रा की निगरानी
संवेदनशील इलाकों में दो प्लाटून अतिरिक्त पीएसी

 सावन के अंतिम सोमवार के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने कमर कस ली है। सभी संवेदनशील इलाकों को चिह्नित कर पुलिस के साथ पीएसी की तैनाती कर दी गई है। कछला गंगा घाट पर भी अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। खुराफातियों पर नजर रखने को कांवड़ यात्रा रूट के संवेदनशील इलाकों में सीसी कैमरे लगाए गए हैं। वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। शांतिपूर्ण कांवड़ यात्रा के मद्देनजर दो प्लाटून अतिरिक्त पीएसी भी लगाई गई है। शनिवार से लेकर सोमवार तक पुलिस-प्रशासन की अग्नि परीक्षा का वक्त है। स्वतंत्रता दिवस और सावन का अंतिम सोमवार एक साथ होने की वजह से पुलिस-प्रशासन ज्यादा सतर्कता बरत रहा है। 
कांवड़ यात्रा के दौरान शुक्रवार से रविवार तक गंगा घाट पर शिव भक्तों का रेला उमड़ता है। गंगा घाट से जल लाने के बाद कांवड़िया सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक करते हैं। खासकर सावन के अंतिम सोमवार को कांवड़ियों की ज्यादा भीड़ रहती है। अब तक के तीन सोमवार शांतिपूर्ण निपटाने में पुलिस-प्रशासन कामयाब रहा है। चौथा और अंतिम सोमवार किसी चुनौती से कम नहीं है। अंतिम सोमवार को स्थानीय कांवड़ियों की ज्यादा भीड़ होती है। ऐसे में खुराफातियों से शांति व्यवस्था को खतरा बना रहता है। इसके मद्दजेनजर पुलिस-प्रशासन ने बंदोबस्त पूरे कर लिए हैं। 
विज्ञापन

-----
दो प्लाटून अतिरिक्त पीएसी
बदायूं। शांतिपूर्ण कांवड़ यात्रा के लिए दो प्लाटून अतिरिक्त पीएसी लगाई गई है। दो प्लाटून पीएसी को पुलिस के साथ शहर के संवेदनशील इलाकों में तैनात किया जाएगा। कोतवाली, सिविल लाइंस, उझानी, बिनावर, कुंवरगांव पुलिस को एसएसपी सुनीन सक्सेना ने खासतौर से सख्त निर्देश दिए गए हैं। छोटे-मोटे मामलों को भी त्वरित कार्रवाई करते हुए निपटाने को कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
रूट डायवर्जन पर ज्यादा सख्ती
बदायूं। पुराने मामलों पर गौर करें तो कांवड़ यात्रा के दौरान हादसे के बाद कई बार बवाल हुए हैं। ऐसे में एसएसपी सुनील सक्सेना ने रूट डायवर्जन सख्ती के साथ लागू करने के निर्देश दिए हैं। सभी इंस्पेक्टर और एसओ के साथ चौकी इंचार्जों से भी कहा गया है कि इसमें कतई लापरवाही न हो। 
-----
शहर के संवेदनशील इलाके
- लालपुल बड़ी ज्यारत से लालपुल तिराहा
- मथुरिया चौक से रवन्ना चौराहा मंदिर 
- मथुरिया चौक से घंटा घर तक 
- खेड़ा नवादा चौकी से बरेली रोड, कुंवरगांव रोड
-----
कछला से बदायूं तक सड़कों पर भगवा सैलाब
हर-हर महादेव की गूंज के साथ गुजर रहे जत्थे

कछला/बदायूं। सावन के अंतिम सोमवार से पहले कछला गंगा घाट पर कांवड़ियों का सैलाब उमड़ने लगा है। जल भर कर कांवडिय़ा अपने-अपने शिवालयों की ओर हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ कूच कर रहे हैं। कछला से बदायूं तक हाईवे भगवा रंग में रंग गया है। जिले के जअन्य रूटों पर भी कांवड़ियों के जत्थों ने वातावरण शिवमय कर दिया है।
कछला गंगा घाट पर बदायूं के साथ बरेली और पीलीभीत जिलों में कांवडिय़ा भी जल लेने आते हैं। सावन के अंतिम शुक्रवार तक बरेली और पीलीभीत के कांवड़िया कूच कर जाते हैं। सावन के अंतिम शनिवार और रविवार को कछला घाट पर बदायूं जिले के कांवडिय़ों का तादाद सबसे ज्यादा होती है। जिले के कांवड़ियों का सैलाब गंगा घाट पर उमड़ने लगा है। जल लेने के बाद यहां से शिव भक्त बिसौली, बिल्सी, वजीरगंज, बिनावर, कुंवरगांव, पटना देवकली, अलापुर, उसावां समेत अपने-अपने शिवालयों की ओर कूच कर रहे हैं। सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक होगा। 

-----
कांवड़ यात्रा पूरी तरह से शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है। पुलिस सक्रियता से काम कर रही है। एहतियात के तौर पर सावन के अंतिम सोमवार के मद्देनजर सुरक्षा बढ़ाई गई है।
-सुनील सक्सेना, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed