{"_id":"62d306c8bf886a6396087508","slug":"kanwar-yatra-badaun-news-bly4915814154","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा : गंगाघाट आस्था से सराबोर, रास्ते भर गर्मी का जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा : गंगाघाट आस्था से सराबोर, रास्ते भर गर्मी का जोर
विज्ञापन
मंडलायुक्त सिल्वा कुमारी जे ने डीएम दीपा रंजन, एडीएम प्रशासन ऋतु पुनिया के साथ कछला पहुंचकर कांव?
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। कांवड़ यात्री गंगा में डुबकी लगाकर जहां आस्था से सराबोर दिखे, वहीं शिवालयों तक पहुंचने से पहले गर्मी का जोर उन्हें हाईवे पर डिगा नहीं पाया। कांवड़िये बम-बम भोले का जयघोष करते हुए शिवालयों की ओर बढ़ते चले गए।
कछला गंगाघाट पर कासगंज जिले के कांवड़ियों ने भी डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की। कासगंज समेत उसके आसपास के कांवड़िये सोरों क्षेत्र के लहरा घाट पर पहुंचे। कछला घाट पर पहुंचीं कांवड़ियों की टोलियों में संख्या बल काफी कम रहा, पैदल कम तो साइकिल और बाइक से निकले कांवड़ियों की संख्या अधिक रही।
बरेली के शहामतगंज इलाके के निवासी शिवभक्त आर्येंद्र ने बताया कि साइकिल से कांवड़ भरने का संकल्प लेकर ही वह घर से निकला है। सावन के पहले सोमवार को वह आंवला क्षेत्र के गौरीशंकर मंदिर में जलाभिषेक करेगा लेकिन इससे पहले हाईवे पर गर्मी ने दिक्कत जरूर बढ़ाई है।
विज्ञापन
उधर, गंगाघाट पर पुरोहित संजीव कुमार ने बताया कि रविवार शाम को जिले के शिवभक्तों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है। सावन के प्रत्येक सोमवार को जलाभिषेक करने का संकल्प लेने वाले भक्त रविवार रात और सोमवार तड़के निकलेंगे। गर्मी की वजह से दिन में कांवड़ यात्रा करना फिलहाल आसान नहीं है।
-
कांवड़ियों से पूछा.. कहीं कोई दिक्कत तो नहीं हुई
कछला गंगाघाट से कांवड़ लेकर बरेली-मथुरा हाईवे के रास्ते शिवालयों की ओर निकले शिवभक्तों के प्रति पुलिस का प्रेम झलक उठा। गंगाघाट से लेकर हाईवे तक जहां भी सुरक्षा प्वाइंटों पर कांवड़ियों को पुलिस कर्मी मिले, हर स्थान पर उन्हें रोक कर सुविधाजनक यात्रा के बारे में जानकारी की गई। दहेमू पुलिया के पास खुद प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने कांवड़ियों से बातचीत की। गंगाघाट की व्यवस्थाओं और रास्ते में पुलिस की सुरक्षा पर कांवड़ियों का फीडबैक लिया।
-
सुबह छूट, फिर चेकपोस्ट पर रोके वाहन
शुक्रवार रात से सोमवार तक बरेली-मथुरा हाईवे पर वाहनों के रोक के आदेश का शनिवार सुबह असर सामान्य नजर आया। कासगंज और बदायूं के बीच आने-जाने वाले भारी वाहनों और रोडवेज बसों समेत बालू से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सुबह आठ बजे तक निकलती रहीं। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाई तो दिल्ली हाईवे पर मुजरिया थाने के सामने, उझानी में आंबेडकर चौराहे के पास और सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में नौशेरा-कादरचौक मोड़ पर वाहनों को रोक दिया गया। इसके चलते कार सवार लोगों के लिए भी बैरंग लौटना पड़ा।
आयुक्त ने कहा-कांवड़ियों को न हो किसी प्रकार की दिक्कत
बदायूं। शनिवार को मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे कछला पहुंचीं। वहां पर उन्होंने सावन माह के तहत कांवड़ियों के लिए की गईं तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अस्थायी अस्पताल, पार्किंग समेत सभी व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। कहा कि कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए शासन ने विशेष निर्देश दिए हैं। इसको लेकर मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे ने कछला पहुंचकर कांवड़ यात्रा के रूट व अन्य संबंधित व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। कांवड़ यात्रा के लिए अस्थायी अस्पताल में जाकर दी जाने वाली सेवाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं के उपचार में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। डॉक्टर नियमित समय से पहुंचकर ड्यूटी करें, सभी प्रकार की दवाएं मौजूद रहे। उन्होंने ईओ कछला को निर्देश दिए हैं कि मोबाइल टॉयलेट व पेयजल आदि व्यवस्थाएं श्रद्धालुओं के लिए हर समय उपलब्ध रहनी चाहिए। इस मौके पर डीएम दीपा रंजन, एसएसपी डॉ. ओम प्रकाश सिंह, एडीएम प्रशासन ऋतु पुनिया और संबंधित अधिकारियों के साथ कछला गंगा घाट पहुंचकर कांवरियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। संवाद

बरेली-मथुरा हाईवे पर कांवड़ियों से फीडबैक लेते प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान। संवाद- फोटो : BADAUN