फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kanhaiya not get permission to enter Budaun

पुलिस ने तंबू उखाड़ा, कन्हैया को नहीं दी आने की अनुमति

Wed, 06 Sep 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Wed, 06 Sep 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
Kanhaiya not get permission to enter Budaun

जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार बुधवार को बदायूं नहीं पहुंचे। वजह यह रही कि विरोध के चलते उन्हें यहां आने के लिए प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी। कन्हैया कुमार के स्वागत समारोह के लिए लगा टेंट भी पुलिस प्रशासन ने उखाड़ दिया। 

विज्ञापन

अखिल भारतीय नौजवान सभा एवं ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन की ओर से शुरू किया गया लांग मार्च 15 जुलाई को केरल के कन्याकुमारी से रवाना हुआ था, जो 54 वें दिन बुधवार तड़के बदायूं पहुंचा। इसमें जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया को भी आना था। उनके स्वागत के लिए यहां दातागंज तिराहा चुंगी के पास लोकपाल सिंह के आवास पर समारोह का आयोजन होना था। हिंदू युवा वाहिनी नेेताओं ने कन्हैया कुमार के आने का विरोध किया था। उनके यहां आने पर रोक लगाने के जिला महामंत्री कौशल शास्त्री, जिला प्रभारी आदेश कुमार, संयोजक नितिन सक्सेना, संगठन महामंत्री आदिल कुमार सिंह की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी दिया गया थ। विरोध के चलते प्रशासन ने कन्हैया कुमार को बदायूं आने की अनुमति नहीं दी। 
विज्ञापन

अखिल भारतीय नौजवान सभा एवं ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन का लांग मार्च बुधवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे बदायूं पहुंच गया, लेकिन कन्हैया कुमार नहीं पहुंचे। इधर, कन्हैया कुमार के स्वागत में समारोह के लिए यहां लोकपाल सिंह आवास पर लगाया गया टेंट आदि मंगलवार रात साढ़े दस बजे ही पुलिस ने उखाड़ दिया। इसको लेकर जिला काउंसिल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। लांग मार्च का नेतृत्व कर रहे संगठन सचिव डॉ. गिरीश शर्मा ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जेएनयू में चुनाव होने की वजह से कन्हैया कुमार ने यूपी और पंजाब के अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। उनका यूपी में केवल बदायूं में आने का प्रोग्राम था। लांग मार्च के समापन पर पंजाब के हुसैनी वाला पहुंचेंगे। हम पैगाम देने निकले हैं न कि युद्ध करने। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव से पहले हर साल देश के दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वायदा किया था, लेकिन सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 1.43 लाख लोगों को ही रोजगार मिल सका। नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारों के साथ छलावा किया है। मोदी ने देश और योगी ने पूरे यूपी का भगवाकरण कर दिया है। दलितों पर अत्याचार हो रहा है। जीएसटी के नाम पर व्यापारियों से धोखाधड़ी की गई। पेट्रोल-डीजल को जीएसटी से अलग रखकर देश को लूट रहे हैं। हम अंबानी और अदानी का देश बनने नहीं देना चाहते। आगामी 2019 के चुनाव में सारे युवा भाजपा के खिलाफ मतदान करेंगे। दोपहर करीब एक बजे लांग मार्च गाजियाबाद के लिए रवाना हो गया। डॉ. गिरीश शर्मा के साथ लांग मार्च में अरविंद रजा, अल्ताफ, विनय पाठक, सुभाषिनी, कापस सिन्हा आदि शामिल रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed