{"_id":"58ab2bc74f1c1b5354b23608","slug":"kanha-kalidh-participated-in-the-black-snake-natha","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालीदह में कूदे कान्हा ने नाथा काली नाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालीदह में कूदे कान्हा ने नाथा काली नाग
उझानी।
Updated Mon, 20 Feb 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
kishan
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रासलीला में वृंदावन के कलाकारों ने दर्शकों का मनमोहा
अब्दुल्लागंज में चल रही रासलीला में सोमवार को कालीदह की लीला का मंचन कर वृंदावन की मंडली के कलाकारों ने दर्शकों का मनमोह लिया। कलाकारों ने ब्रज के प्रसंग भी पेश किए। कान्हा ने काली नाग का वध किया तो पांडाल जय कन्हैया लाल के जयकारों से गूंज उठा।
श्री निकुंज बिहारी रासलीला मंडल वृंदावन के मुखिया श्रीराम शर्मा की देखरेख में बड़े हनुमान मंदिर परिसर में लीला का मंचन करते हुए कलाकारों ने कृष्ण जन्म से लेकर कालीदह के प्रसंगों की संजीव प्रस्तुति दी। कृष्ण बने कलाकार अंकित शर्मा और राधा के वेश में मृदुल शर्मा ने झांकी पेश की। दोनों ने ब्रज के गीतों पर मनमोहक नृत्य किया। कालीदह की लीला के दौरान कलाकारों ने दर्शकों का मनमोह लिया। कालीनाग का वध करके कान्हा के मुरली बजाते नजर आने पर साथी कलाकार झूम उठे। नंद बाबा बने कलाकार रामकुमार शर्मा का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। मंडली के मुखिया ने कालीदह का प्रसंग भी सुनाया। कहा- गोकुल के सरोवर में काली नाग का खासा आतंक था। कान्हा ने बृज के लोगों को उसके आतंक से मुक्ति दिलाने के लिए ही सरोवर के पास गेंद से खेल की लीला खेली थी। दर्शकों ने राधा-कृष्ण की झांकी का पूजन भी किया। रासलीला की व्यवस्थाओं में ओमप्रकाश शर्मा, रवेंद्र सक्सेना, कमलाकांत महाराज, राजीव रोचन महाराज, रामदास, बबलू शर्मा, कन्हैया शर्मा, पंकज सक्सेना, आनंद मिश्रा और मनोज जौहरी का सहयोग रहा।