फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kanaka from Badaun secured first place in the English debate competition.

Budaun News: अंग्रेजी वाद-विवाद में बदायूं की कनक प्रथम

Mon, 22 Dec 2025 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Kanaka from Badaun secured first place in the English debate competition.
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं। स्रोत स्कूल
बदायूं। मदर्स ग्रुप ऑफ स्कूल की ओर से बरेली, बीसलपुर, बदायूं व बहेड़ी शाखाओं के विद्यार्थियों के लिए भव्य इंटर ब्रांच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कई खेल प्रतियोगिताएं हुईं। अंग्रेजी वाद-विवाद में बदायूं की कनक चौधरी ने प्रथम स्थान पर रही। वहीं, खो-खो में बीसलपुर की प्रथम टीम प्रथम रही।
विज्ञापन

तीन दिवसीय इस समारोह में विद्यार्थियों ने शैक्षणिक, सांस्कृतिक व खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें हिंदी, अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने समसामयिक विषयों पर तार्किक व प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए। हिंदी वाद-विवाद में बरेली की नमामि शर्मा प्रथम, बीसलपुर की गौरांशी सेमवाल द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

अंग्रेजी वाद-विवाद में बदायूं की कनक चौधरी ने प्रथम, बरेली की अंशिका कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में शास्त्रीय नृत्य व फोक नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। फोक नृत्य में बरेली शाखा प्रथम, बीसलपुर द्वितीय और बदायूं तृतीय स्थान पर रहीं। शास्त्रीय गायन में बरेली प्रथम, बदायूं द्वितीय व बीसलपुर तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाटक प्रतियोगिता में बदायूं शाखा प्रथम, बीसलपुर द्वितीय और बहेड़ी तृतीय स्थान पर रहीं। खो-खो में बीसलपुर प्रथम, बहेड़ी द्वितीय व बरेली तृतीय स्थान पर रही। शतरंज में बरेली प्रथम व बीसलपुर द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि पोस्टर मेकिंग में तीनों स्थान बरेली शाखा के विद्यार्थियों ने प्राप्त किए।

कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि शीबा खान, सुनैना यादव, विद्यालय चेयरमैन राजेश यादव व डॉ. आशुतोष ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। विद्यालय चेयरमैन राजेश यादव ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को मंच देती हैं और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं। प्रतियोगिता का संचालन आईपीएस चौहान के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ।

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं। स्रोत स्कूल

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं। स्रोत स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed