फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kalash Yatra taken out before the start of Ram Katha

रामकथा शुरू होने से पहले निकाली कलश यात्रा

Sun, 05 Dec 2021 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra taken out before the start of Ram Katha
उझानी में कलश यात्रा में शामिल संत और महिलाएं। संवाद। - फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। छतुइया में मेला वाले मंदिर पर शनिवार को हवन पूजन के बाद धार्मिक कार्यक्रम शुरू हो गए। अखंड रामचरित मानस के पाठ और रामकथा में पहुंचने का आह्वान करते हुए आयोजकों की देखरेख में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। हनुमान गढ़ी मंदिर से मेन मार्केट होकर छतुइया तक निकली कलश यात्रा में संत भी जुटे। काली अखाड़े में शामिल कलाकार झूमते नजर आए।
विज्ञापन

श्री पंच दशानाम जूना अखाड़े के संत मुरली गिरि महाराज की अगुवाई में कलश यात्रा पूर्वाह्न 11 बजे स्टेशन रोड स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर से शुरू हुई। पीत वस्त्रधारी महिलाएं सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं। उन्होंने रास्ते में मंगलगीत गाए। कलश यात्रा के साथ काली अखाड़े के कलाकारों ने मनमोहक प्रदर्शन किया। काली बने कलाकार से मार्केट में कई लोगों ने गोले का पूजन कराके प्रसाद वितरित किया। आयोजकों में नमन सैनी ने बताया कि रामकथा छह दिसंबर से शुरू होगी। इससे पहले शनिवार को रामायण का अखंड पाठ और अखंड जप के साथ कार्यक्रम के दौरान नित्य ही यज्ञ होगा। कलश यात्रा अपराह्न छतुइया मेला वाले मंदिर पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रम के रूप में विसर्जित हुई। कलश यात्रा और धार्मिक कार्यक्रम में कमलाकांत महाराज, मयंक कुमार, सुमित माहेश्वरी, सुनील यादव, प्रकाश गुप्ता, अशोक यादव, राकेश, संकेत, बबलू ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed