फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kakrala performance against the power of Rojedaron

ककराला में रोजेदारों का बिजली के खिलाफ प्रदर्शन

Wed, 24 Jun 2015 11:14 PM IST
ककराला
ककराला Updated Wed, 24 Jun 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
Kakrala performance against the power of Rojedaron
रोजेदारों ने नमाज अदा कर मुख्य मार्ग के चौराहे पर जमा होकर बिजली के खिलाफ  जमकर प्रदर्शन किया व नारे लगाए। भीषण गर्मी में जहां लोगों का घर से निकलना दूभर है, वहीं रोजेदारों को बिजली की समस्या से बेहद परेशानी हो रही है। बिजली ट्रिपिंग होते रहने और तय शेड्यूल केे न आने पर रोजेदारों ने अपने गुस्से का इजहार किया। उनका कहना है कि रमजान का मुबारक माह चल रहा है। इस माह में सारा वक्त इबादत में गुजारना होता है और बिजली न आने से भीषण गर्मी में घरों में रूकना मुश्किल हो जाता है। रोजेदारों ने नेताओं को भी निशाने पर लिया। रोजेदारों ने बताया कि दर्जा राज्यमंत्री बनवारी सिंह यादव अमरूद गोष्ठी के कार्यक्रम में यहां पहुंचे तो बिजली कटौती न होने और बिजली तय शेड्यूल पर मिलने का वायदा कर गए थे। मगर, उससे उलट बिजली जितनी आती थी अब वो भी आना बन्द हो गई। बमुश्किल कस्बे में बिजली चार घंटे मिल रही है और ट्रिपिंग भी जारी है।  रोजेदारों ने चेताया कि अगर बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed