{"_id":"52172bbc59712ed8e671b4398f6287a0","slug":"kakoda-mela-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्पवासियों ने लगाईं डुबकियां, वापसी आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल्पवासियों ने लगाईं डुबकियां, वापसी आज
अमर उजाला, बदायूं
Updated Thu, 26 Nov 2015 08:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाला रुहेलखंड का मिनी कुंभ मेला ककोड़ा इस बार पंचायत चुनाव के कारण हल्का रहा। हालांकि ग्राम पंचायतों से प्रधानी के उम्मीदवारों ने अपने खर्च से ट्रैक्टर-ट्रॉली से लोगों को मेला भेजा। तमाम लोग इस खौफ से प्रत्याशियों के ट्रैक्टरों से नहीं आए कि दूसरा प्रत्याशी नाराज हो जाएगा। यहां अन्य लोगों को पता लग जाएगा कि वह किसके समर्थक हैं। मेला में चुनाव के कारण एक तिहाई भीड़ रही। चार से पांच लाख तक की संख्या वाले मेला में डेढ़ लाख से दो लाख के बीच में ही भीड़ पहुंच सकी।
विज्ञापन