फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   kakoda mela

ककोड़ा मेला स्थल चयन के लिए कटरी पहुंची टीम

Sun, 04 Oct 2015 08:31 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
अमर उजाला, बदायूं Updated Sun, 04 Oct 2015 08:31 PM IST
विज्ञापन
kakoda mela
दो दिन पहले राजस्व विभाग के निरीक्षक इरफान खान और थान सिंह, लेखपाल भगवान दास, सुरेेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह ने बदायूं जिले के सुंदरायन एवं मुगर्रा टटेई में गंगा तट तक निरीक्षण किया था। रविवार को जिला पंचायत अभियंता के संजय शर्मा एवं अवर अभियंता लालता प्रसाद कश्यप ने कादरचौक थाने की पुलिस के साथ सुंदरायन मुगर्रा टटेई सहित गत वर्ष मेला लगने वाले स्थल का भी निरीक्षण किया। टीम ने गत वर्ष वाले स्थल को ही उपयोगी माना है। सुंदरायन में स्थान की कमी एवं मार्ग की समस्या है। गत वर्ष ला एंड आर्डर बदायूं पुलिस का था, अब वह क्षेत्र कासगंज के सिकंदरपुर थाने में जाने से वहां की पुलिस अपना हस्तक्षेप कर रही है। इसी को दृष्टिगत रख बदायूं प्रशासन भी दोनों ही स्थलों के साथ तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

अभियंता शर्मा ने बताया कि मेला पुराने स्थल पर ही लगेगा, जिसका गजट भी हो चुका है। पुलिस भी बरेली जोन से ही मिलेगी, जिसके आदेश भी आ चुके हैं। उप्र शासन से मेला अवधि 18 नवंबर से दो दिसंबर तक स्वीकृत है। 2013 के शासनादेश में जोरी नगला से आठ किमी क्षेत्र में मेला कही भी लगने का आदेश है, जिसे राज्यपाल की संस्तुति मिली है। इसी अर्द्ध व्यास क्षेत्र में कासगंज का क्षेत्र भी सम्मलित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed