{"_id":"64a86aab7ad5135cab050b54","slug":"kachla-ghat-on-the-start-of-kanwar-yatra-preparations-still-half-incomplete-badaun-news-c-123-1-bdn1004-451-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कांवड़ यात्रा शुरू पर कछला घाट अब भी तैयारी आधी-अधूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कांवड़ यात्रा शुरू पर कछला घाट अब भी तैयारी आधी-अधूरी
विज्ञापन
कछला घाट पर कांवड़ियों के लिऐ की गई तैयारी।
नहीं बने अस्थायी चेंजरूम, घाट तक पहुंचने से पहले बारिश का पानी भरने से दलदल
संवाद न्यूज एजेंसी
कछला (बदायूं)। कांवड़ यात्रा शुरू होने के बाद भी घाट पर सभी व्यवस्थाएं पूरी नहीं हो पाई हैं। गंगाघाट तक पहुंचने से पहले रास्ते में बारिश का पानी भर जाने से दलदल हो गई है तो महिला शिवभक्तों के लिए घाट पर अस्थायी चेंजरूम भी नजर नहीं आ रहे।
पूरे सावन भर गंगाघाट पर रोजाना ही कांवड़ियों के जत्थे पहुंचेंगे। नगर पंचायत, पंचायती राज विभाग और जिला पंचायत प्रशासन की ओर से कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए गंगा में गहराई वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग का काम पूरा किया जा चुका है लेकिन घाट पर अस्थायी चेंजरूम अब तक नहीं बनाए गए हैं। नावों पर नाविक तैनात कर दिए गए हैं, लेकिन उन पर गोताखोरों को लाइफ जैकेट उपलब्ध नहीं कराईं गईं हैं।
इसके अलावा घाट तक पहुंचने के लिए अब तक एप्रोच मार्ग को दुरुस्त नहीं किया गया है। एप्रोच मार्ग पर फिलहाल बारिश के पानी से दलदल है। शुक्रवार दोपहर नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश सिंह लौनिया चौहान और ईओ रतन कुमार पांडेय ने घाट पर व्यवस्थाओं को देखा। बताया कि कांवड़ियों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। अस्थायी चेंजरूम तैयार हैं। उन्हें घाट पर रखवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
-
सकुशल यात्रा की कामना को घाट पर कराया हवन-पूजन
पूरे सावन भर कांवड़ यात्रा में किसी तरह का विघ्न नहीं पड़े और सबकुछ सकुशल संपन्न हो जाए, इसके लिए नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश सिंह लौनिया चौहान ने पुरोहित की मौजूदगी में हवन कराया। लोककल्याण की कामना करते हुए आहुतियां अर्पित की गईं। ईओ समेत नगर पंचायत कर्मियों के अलावा गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
-
कांवड़िया बन बीच में रहेंगे पुलिसकर्मी
कांवड़ियों की टोलियों में अगर आपको कोई अनजान दिखे तो अचरज की बात नहीं होगी। दरअसल, पुलिस ने अपने स्तर से ऐसी व्यवस्था की है। अलग-अलग टोलियों में शामिल कांवड़ियों में आपसी मनमुटाव होने पर कांवड़ियों के भेष में पुलिसकर्मी उन्हें समझाने का काम करेंगे।