फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kachhla Ghat and the bridge will be designated as a no-vehicle zone; vehicles will be stopped at the designated parking area only.

Budaun News: कछला घाट और पुल रहेगा नो-व्हीकल जोन, पार्किंग में ही रोके जाएंगे वाहन

Sat, 15 Aug 2026 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Kachhla Ghat and the bridge will be designated as a no-vehicle zone; vehicles will be stopped at the designated parking area only.
तिरंगा की बनी हुई  पालकी ले जाते श्रद्धालु। संवाद
बदायूं। सावन के तीसरे सोमवार को कछला गंगा घाट पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने इस बार घाट और पुल को नो-व्हीकल जोन बनाने की तैयारी की है। घाट की ओर किसी भी दोपहिया या चार पहिया और डीजे वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी। श्रद्धालुओं के वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही रोके जाएंगे। वहां से श्रद्धालुओं को पैदल गंगा घाट तक जाना होगा।
विज्ञापन

सावन माह के दूसरे सोमवार से पहले रविवार रात में कांवड़ियों के हजारों वाहनों के गंगा घाट और पुल पर पहुंचने से भीषण जाम लग गया था। जाम को खुलवाने के लिए अधिकारियों को खुद सड़क पर उतरना पड़ा था। इसके मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने तीसरे सोमवार को लेकर डीजे, चार पहिया वाहन और दो पहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग का व्यवस्था की है।
विज्ञापन

इसमें डीजे के वाहनों के लिए प्रशासन की ओर से कछला बाइपास शुरु होते ही बैरिकेडिंग लगाकर पार्किंग बनाई गई है। यहां से आगे केवल चार पहिया और दो पहिया वाहनों को ही आगे जाने की अनुमति रहेगी। चार पहिया वाहनों के लिए कछला चौराहे से आगे बैरिकेडिंग लगाकर पार्किंग बनाई गई है। यहां केवल पुलिस की ओर से दो पहिया वाहनों को ही आगे जाने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दो पहिया वाहनों के लिए कछला गंगा घाट से 200 मीटर पहले ही जीवी पंत डिग्री कॉलेज के पास दो पार्किंग बनाई गई हैं। यहां आगे कछला गंगा घाट तक नो व्हीकल जोन रहेगा। यहां से जल लेने आने वाले कांवड़ियों को पैदल ही गंगा घाट तक जल लेने जाना होगा। इस तरह से नई व्यवस्था के बाद कछला में कुल छह पार्किंग स्थल हो गए हैं।
एसपी सिटी एवं नोडल कांवड़ यात्रा अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि कछला घाट और पुल को नो-व्हीकल जोन रखा जाएगा। दो पहिया, चार पहिया और डीजे वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पार्किंग से आगे किसी वाहन को जाने नहीं दिया जाएगा।



कांवड़िया के साथ भारी मात्रा में पुलिस भी घाट पर देगी दिखाई
बदायूं। कछला गंगा घाट पर सावन के तीसरे सोमवार को उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। घाट और पुल पर कांवड़ियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी मुस्तैद नजर आएंगे। पार्किंग स्थलों, बैरिकेडिंग प्वाइंट और घाट तक जाने वाले पैदल मार्ग पर पुलिस बल तैनात रहेगा।

भीड़ को नियंत्रित करने के साथ ही वाहनों को नो-व्हीकल जोन में प्रवेश करने से रोकने की जिम्मेदारी पुलिसकर्मियों की होगी। संवेदनशील स्थानों पर अधिकारी निगरानी करेंगे। इसके अलावा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स भी तैनात की गई है। जनपद को रेंज से मिली फोर्स में 9 इंस्पेक्टर, 45 सब-इंस्पेक्टर, 4 ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर और 150 आरक्षी अतिरिक्त मिले है। संवाद

तिरंगा की बनी हुई  पालकी ले जाते श्रद्धालु। संवाद

तिरंगा की बनी हुई  पालकी ले जाते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed