{"_id":"092b4ba24615eb4ea9af98d32d35f426","slug":"kaanwad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बम-बम भोले पर थिरक उठे शिवभक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बम-बम भोले पर थिरक उठे शिवभक्त
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
Updated Fri, 21 Aug 2015 08:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछला गंगा घाट पर शुक्रवार सुबह से शिवभक्तों की आस्था का सैलाब नजर आया। शिवभक्तों ने कांवड़ भरने के बाद घाट पर मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया। कछला से चले शिव भक्तों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर सवार कलाकारों ने धार्मिक भजनों की धुन पर कांवड़ियों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। टोलियों में शामिल बच्चों ने भी कलाकारों का साथ दिया। सुबह में कीर्तन मंडली के कलाकार भी कांवड़ियों की टोलियों के साथ निकले। पीलीभीत की टोली के साथ महिला कलाकारों ने ग्रामीण अंदाज में शिव और पार्वती का गुणगान किया। बरेली और शाहजहांपुर के शिवभक्तों की टोलियों भी कांवड़ भरकर रवाना हुईं। रेलवे स्टेशन पर भी कांवड़ियों का बसेरा रहा। मंडी समिति के पास शिवभक्तों ने कांवड़ियों का स्वागत किया। उन्हें जलपान भी कराया गया। घंटाघर चौराहे पर कलाकारों ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर दुकानदारों का मनोरंजन भी कराया। हाईवे पर देर रात तक बम-बम भोले की गूंज रही।
इंसेट
कल रात उमड़ेगा कांवड़ियों का सैलाब
उझानी। सोमवार को जलाभिषेक के लिए निकल रहे कांवड़ियों में शनिवार को भी आसपास के जिलों के शिवभक्तों की संख्या ज्यादा होगी लेकिन रविवार सुबह से लेकर सोमवार तड़के तक आसपास के शिवभक्तों का सैलाब नजर आएगा। जानकारों की मानें तो बदायूं जिले के शिवभक्त रविवार रात को गाजे-बाजे के साथ चलेंगे। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की संख्या भी सर्वाधिक रहने की उम्मीद है।