{"_id":"82322749a6a8084d2c54cebe1e1ff96f","slug":"judo-karate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूडो-कराटे के साक्षात्कार में 10 का चयन, सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूडो-कराटे के साक्षात्कार में 10 का चयन, सूची जारी
badaun
Updated Thu, 29 Jan 2015 08:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में जूडो-कराटे सिखाने के लिए लगाए जाने वाले ट्रेनर्स का बृहस्पतिवार को साक्षात्कार लिया गया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में हुए साक्षात्कार में नामित सदस्योें ने गहन परीक्षण के उपरांत सेलेक्शन करते हुए शाम तक सूची जारी कर दी। वहीं रेगूलर इंटर व ग्रेजूएशन कर रहे दो आवेदकों को बाहर कर दिया गया। एक फरवरी से यह सभी ट्रेनर स्कूलों में प्रशिक्षण देना प्रारंभ कर देंगे।
गौरतलब है कि शासन के मंशा के अनुसार प्रशिक्षण देने के लिए लगाए जाने वाले जूडो-कराटे ट्रेनर्स के लिए बेसिक शिक्षा विभाग में आवेदन मांगे थे। इसमें 14 लोगों ने आवेदन किया था। जिनका बृहस्पतिवार को साक्षात्कार लिया गया। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा सीमा चौहान बताती हैं कि साक्षात्कार में 14 में से 12 आवेदक साक्षात्कार में पहुंचे। जिसमें से दो लोगों को बाहर कर दिया गया। बताया कि इसमें एक इंटर और दूसरा बीए का स्टूडेंट था। इसके अलावा दस लोगों का चयन कर लिया गया। जिसकी सूची भी जारी कर दी गई। सीमा चौहान ने बताया कि एक फरवरी से स्कूलों में इन्हेें प्रशिक्षण के लिए भेज दिया जाएगा। बता दें कि यह प्रशिक्षण तीन महीने तक दिया जाना है, इसके अंतर्गत छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाना है।