फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   JNU ABVP blew the effigy of leftist students

अभाविप ने फूंका जेएनयू के वामपंथी छात्रों का पुतला

Sat, 13 Feb 2016 12:08 AM IST
बदायूं
बदायूं Updated Sat, 13 Feb 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
 जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) के छात्रों द्वारा अफजल गुरू और याकूब मेनन की यूनिवर्सिटी कैंप में बरसी मनाने और राष्ट्रविरोधी नारेबाजी करने का आरोप लगाते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही जेएनयू के वामपंथी छात्रों का पुतला पंडित जी पेट्रेल पंप के सामने फूंक दिया।
विज्ञापन

प्रांत प्रमुख पारस गुप्ता ने कहा कि जिस तरह से वामपंथी छात्र संगठनों ने देश के खिलाफ नारे लगाकर देश विरोध मानसिकता का प्रदर्शन किया है। कहा कि जेएनयू विश्वविद्यालयों के छात्रों की पढ़ाई में भारत के लोगों से वसूले गए टैक्स से करीब 500 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी जाती है। बावजूद इसके वामपंथी छात्र देश की एकता और अखंडता को तार-तार करने में जुटे हैं। अभाविप के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले की जांच कराकर देश विरोधी नारेबाजी करने वालों को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग की है। इस दौरान वैभव महाजन, विवेक उपाध्याय, योगेश शर्मा, हिमांशु सिंह, निखिल गुप्ता, उज्ज्वल, शिवम, साहिल, मनोज, राजेश, शौर्य, राज, शानू, अंकित, शुभम, विक्रांत, शेखर, रचित, आदित्य, रविंद्र, पराग, जतिन, आमोद, भानू, मोनू, शिवम, बाबू, अविनाश रवि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed