{"_id":"58ac49724f1c1b2b69b23f3b","slug":"jhuksa-the-villagers-smrer-performance-against-kotedar","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुकसा, समरेर के ग्रामीणों का कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुकसा, समरेर के ग्रामीणों का कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन
बदायूं, ब्यूरो
Updated Tue, 21 Feb 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली भरकर पहुंचे एसडीएम कार्यालय पर की नारेबाजी
राशन वितरण में मनमानी का लगाया आरोप
कोटेदार की मनमानी से क्षुब्ध ग्रामीणों का मंगलवार को गुस्सा फूट पड़ा। ट्रैक्टर-ट्रॉली से एसडीएम कार्यालय पहुंचे ग्राम झुकसा और समरेर के ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई को लेकर ज्ञापन भी दिया।
प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों ने बताया कि अनियमितता के चलते समरेर की दुकान को निलंबित कर झुकसा से अटैच्ड कर दिया गया। बावजूद इसके लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। आरोप लगाया कि कोटेदार की मनमानी के चलते झुकसा में भी उन्हें राशन नहीं मिल पा रहा है। जो मिल रहा है, वह निर्धारित मूल्य से बढ़ाकर दिया जा रहा है। इधर, एसडीएम हरिराम यादव ने बताया कि झुकसा की राशन दुकान को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही वितरण प्रणाली में सुधार कराया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में समरेर के लाखन, धर्मपाल, ओमपाल, बृजपाल, हरिराम, बुधपाल, रामआसरे, गुड्डू, शरीफ मोहम्मद, श्याम कुमार सिंह, झुकसा के मुन्ना सिंह, सेवाराम, रामबाबू, ऋषिपाल सिंह, राजवती, मनोज कुमार, जगवीर सिंह, सुखपाल सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, खानपुर वैरागी की महिलाओं ने भी इसी मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया। वेदवती, अमरवती, लौंगश्री, गीता, गुड्डी आदि प्रदर्शन में शामिल रहीं।