{"_id":"67718d4409a86c0b50030fbc","slug":"jewellery-worth-rs-7-lakh-stolen-from-a-jewelers-shop-badaun-news-c-123-1-sbly1029-131893-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सराफ की दुकान से सात लाख के जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सराफ की दुकान से सात लाख के जेवरात चोरी
विज्ञापन
अलापुर में चोरी की घटना के बाद सराफ की दुकान पर जांच करती फॉरेंसिक टीम। संवाद
अलापुर/म्याऊं। थाना अलापुर क्षेत्र में शनिवार रात चोरों ने सराफ की दुकान से सात लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। चोरों ने पहले दुकान के जीने में नकब लगाया। उसके बाद दुकान में घुस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
थाना क्षेत्र के कस्बा म्याऊं निवासी रेशू वर्मा पत्नी विष्णु वर्मा की कस्बे में ही सराफ की दुकान है। पीड़िता ने बताया कि रोज की तरह वह शनिवार शाम भी दुकान बंद करके घर आ गईं थीं। रविवार को रेशू सराफा दुकान पर पहुंचीं। जैसे ही शटर उठाया तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गईं। दुकान के जीने में ऊपर से नकब लगा हुआ था। जेवरात गायब थे। चोरों ने अलमारी काटने का प्रयास किया, लेकिन वह कट नहीं सकी।
शो केश में रखे चांदी के करीब सात लाख रुपये के जेवरात चोर चुरा ले गए। घटना की जानकारी पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही एसएचओ धनंजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
अलापुर से चुराया सिलिंडर साथ लाए थे चोर
चोर सराफा दुकान के अंदर रखी अलमारी का दरवाजा काटने के लिए गैस कटर साथ लेकर आए थे। चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चोर गैस के सिलिंडर को मौके पर रखा छोड़ गए। बताया जाता है कि दो दिन पहले चोरों ने इस गैस के सिलिंडर को अलापुर निवासी नामे अली की दुकान से चोरी किया था। पुलिस ने गैस सिलिंडर बरामद कर लिया है।
अलमारी का कट जाता गेट तो चोरी होता सोना
चोरों को पहले से ही पता था कि सोना अलमारी में रखा हुआ है। ऐसे में चोरों ने अलमारी का गेट काटने की पहले से ही तैयारी कर ली थी। अगर चोर अलमारी का गेट काटने में कामयाब हो जाते तो सराफा कारोबारी को बहुत बड़ा नुकसान हो सकता था। क्योंकि अलमारी में कई लाख रुपये का सोना रखा हुआ था।
घटना की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। - केके तिवारी, सीओ दातागंज