फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Jewellery worth Rs 35 lakh stolen from cloth merchant house in Budaun

Budaun News: कपड़ा व्यापारी के घर से 35 लाख रुपये के जेवर चोरी, गांव के बाहर पड़े मिले खाली बक्से

Sat, 27 Jul 2024 08:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 27 Jul 2024 08:31 PM IST
सार

बदायूं के गांव बनेई में शुक्रवार रात कपड़ा व्यापारी के मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवर चोरी कर लिए गए। चोर घर से बक्से ही उठा ले गए। जेवर निकालकर खाली बक्से खेत में फेंक दिए। शनिवार सुबह जब ग्रामीण खेतों की तरफ गए तो बक्से पड़े देख दंग रह गए।  

विज्ञापन
Jewellery worth Rs 35 lakh stolen from cloth merchant house in Budaun
खेत में मिला खाली बक्सा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के कुंवरपुर थाना क्षेत्र के गांव बनेई में शुक्रवार रात चोरों ने कपड़ा व्यापारी के घर को निशाना बना लिया। चोर दरवाजे का कुंडा काटकर घर में घुस गए और अलमारी बक्से खंगालकर करीब 35 लाख रुपये के जेवर चोरी करके ले गए। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर पांच बक्से खुले पड़े देखे और उनके घर का दरवाजा खुला देखा तो उनके परिवार वालों को सूचना दी। इससे व्यापारी शनिवार दोपहर के बाद दिल्ली से गांव पहुंच गए और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी।

विज्ञापन


गांव बनेई निवासी हाजी मोहम्मद हाफिज के चार बेटे जहीर, नईम, आजम और नाजिम दिल्ली में रहकर कपड़े का कारोबार करते हैं। उनका दिल्ली में कपड़े का कारखाना है। हाजी मोहम्मद हाफिज अकेले गांव में रहते हैं। चारों भाइयों का सारा सामान भी गांव में रखा रहता था। बताते हैं कि चार दिन पहले मोहम्मद हाफिज अपने बेटों के पास दिल्ली चले गए थे। वह अपने घर पर ताला लगा गए थे। 

विज्ञापन

खेत में मिले खाली बक्से 
शुक्रवार रात चोरों ने उनके दरवाजे का कुंडा काट लिया और अंदर घुस गए। चोरों ने उनके घर में रखीं दो अलमारियों के ताले तोड़ लिए और उनके घर से पांच बड़े-बड़े बक्से उठाकर खेतों की ओर ले गए। उनमें करीब 35 लाख रुपये का जेवर रखा था। चोर सारा जेवर निकालकर ले गए। उनके खाली डिब्बे और बक्से गांव के बाहर खेतों में छोड़ गए। सुबह ग्रामीणों ने उनके घर का दरवाजा खुला देखा और गांव के बाहर बक्से पड़े देखे तो मकान मालिक को सूचना दी। 

ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई और मामले की छानबीन शुरू कर दी। दोपहर बाद चारों भाई भी दिल्ली से आ गए। उन्होंने बताया कि उनके घर से करीब 35 लाख रुपये के जेवर चोरी हुए हैं। घर में दीवान बेड भी रखा था। उसमें चांदी के वर्तन रखे थे। चोर दीवार बेड नहीं खोल पाए, जिससे वह चोरी होने से बच गए। उन्होंने पुलिस को तहरीर दे दी है। एसओ रामेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed