{"_id":"67705c9c72b41832880cc804","slug":"jewelery-worth-rs-8-lakh-was-collected-by-cutting-the-cupboard-gate-with-a-cutter-badaun-news-c-123-1-sbly1029-131854-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अलमारी का गेट कटर से काटकर समेटा आठ लाख के जेवरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अलमारी का गेट कटर से काटकर समेटा आठ लाख के जेवरात
Sun, 29 Dec 2024 01:46 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 29 Dec 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद सेवानिवृत्त फौजी के घर में बिखरा पड़ा सामान। स्रोत जागरूक पाठक
बदायूं। सदर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने सेवानिवृत्त फौजी के घर से जेवर और घरेलू सामान सहित आठ लाख रुपये का माल समेट लिया। चोर मुख्य दरवाजे के ताले तोड़कर अंदर दाखिल हुए और अलमारी के दरवाजे को कटर से काट लिया। शनिवार को सुबह फौजी के बेटे घर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव जोरीनगला निवासी चंद्रपाल सेवानिवृत्त फौजी हैं। उनका शहर के मोहल्ला नाहर खां सराय में भी एक मकान है। वह गांव में रहकर खेतीबाड़ी का काम देखते हैं। जबकि उनकी पत्नी पड़ोस के गांव गंगपुर खाम के परिषदीय विद्यालय में शिक्षामित्र हैं। चंद्रपाल के दो बेटियां सोनाली व खुशी एवं दो बेटे ऋषभ व अनुज शहर वाले मकान में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। जबकि चंद्रपाल शहर वाले मकान पर आते जाते रहते हैं।
बताया जाता है कि फौजी चंद्रपाल व उनकी पत्नी गांव में थी। जबकि बेटी सोनाली अपने भाई अनुज के साथ दवा लेने बरेली चली गई थीं। दवा लेने के बाद वह बरेली में स्थित अपनी रिश्तेदारी में रुक गई। शाम को उनकी दूसरी बेटी खुशी भी घर में ताला लगाकर अपने भाई ऋषभ के साथ बरेली चली गईं।
विज्ञापन
बंद घर को देखकर चोरों ने निशाना बना लिया। चोर मेनगेट का ताला तोड़कर घर में घुस गए और अलमारी का गेट कटर से काट दिया। अलमारी में रखे सोने का हार, चेन, चार सोने की चूड़ी, कानों के झाले, कुंडल, कमरबंद, दो अंगूठी, टीका, पायल एवं घरेलू सामान चोरी कर ले गए। शनिवार सुबह फौजी के बेटा और बेटी घर पहुंचे तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। इसकी सूचना परिजनों को दी। आनन-फानन में चंद्रपाल पत्नी के साथ शहर वाले घर पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
गृहस्वामी चंद्रपाल ने बताया कि चोर करीब आठ लाख रुपये के जेवर व सामान चोरी कर ले गए। कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही चोरों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।