फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   jel

बालसुधार गृह भेजे धर्मस्थल को अपवित्र करने वाले किशोर

Tue, 26 Nov 2019 07:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 07:27 PM IST
विज्ञापन
jel
बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने सोमवार को दोनों नाबालिग लड़कों को बाल सुधार गृह बरेली भेज दिया। अभी तीसरे आरोपी की जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वहीं अब कस्बे में शांति का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

रविवार देर शाम दूसरे समुदाय के तीन किशोरों ने एक घर्म स्थल में घुसकर उसे गंदा कर अपवित्र कर दिया था। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें पकड़ लिया था। इस दौरान मौके पर दोनों समुदाय के लोग भी जमा हो गए थे। सूचना पर पुलिस टीम भी पहुंची थी। इस दौरान एक किशोर निकलकर भाग निकला था, जबकि दो किशोरों को पुलिस ने पकड़ लिया था। तीनों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई थी। मामला काफी तनावपूर्ण हो गया था, लेकिन पुलिस और कुछ ग्रामीणों से लोगों को समझाबुझाकर मामला शांत कर दिया।
विज्ञापन

इधर, सोमवार को पुलिस ने दोनों किशोरों को किशोर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें बरेली के बाल सुधार गृह भेज दिया है। अभी तीसरे किशोर का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर चेतराम वर्मा ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। फिलहाल, कस्बे में शांति का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसफपुर। फैजगंज में नाबालिग लड़कों द्वारा धर्मस्थल पर फैलाई गंदगी से आहत हुए लोगों ने सोमवार को पंडितों के साथ धार्मिक स्थल में शुद्धिकरण के लिए हवन तथा पूजा-पाठ किया। इस बीच भारी पुुलिस बल भी मंदिर परिसर के पास मौजूद रहा। रविवार को फैजगंज कस्बे में धार्मिक स्थल में दूसरे समुदाय के तीन नाबालिग युवकों ने गंदगी फैला दी। इसके बाद से गांव में तनाव की स्थिति बन गई। सोमवार को धार्मिक स्थल पर शुद्घिकरण के लिए हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। विधि विधान से ग्रामीणों ने मंदिर पर पूजा अर्चना की। यज्ञ में आहुतियां छोड़कर गांव की शांति सौहार्द के लिए भगवान से प्रार्थना की। इस दौरान एहतियात तौर पर पुलिस मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed