{"_id":"1164af818d569e66adede210f0bda2e8","slug":"jci-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीआई का वीक शुरू, पहले दिन पौधारोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीआई का वीक शुरू, पहले दिन पौधारोपण
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
Updated Wed, 09 Sep 2015 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पदाधिकारियों ने क्लीन गंगा-ग्रीन गंगा अभियान के तहत सफाई की। घाटों के आसपास पौधारोपण भी किया गया।
वीक की शुरूआत में सीनेटर सुधांशु गुप्ता ने पदाधिकारियों को जेसीआई के कार्यक्रमों से अवगत कराया। उनकी मौजूदगी में पदाधिकारियों ने कछला गंगाघाट पर क्लीन और ग्रीन गंगा अभियान की शुरूआत की। नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्पादेवी लौनिया चौहान ने जेसीआई के समाजसेवी कार्यों की सराहना की। उन्हाेंने लोगों के लिए गंगाघाट की सफाई के लिए भी प्रेरित किया।
घाट के आसपास और कुष्ठ आश्रम परिसर में मुख्य अतिथि जगदीश सिंह की मौजूदगी में पौधारोपण किया गया। दूसरे चरण में दोपहर बाद जेसीआई के पदाधिकारियों ने वृद्धजनों को मनोरंजन कराने के लिए सिनेमा हॉल ले जाकर फिल्म दिखाई। इस मौके पर अध्यक्ष विवेक रेंडर, संतोष मोहन, कमल, विमल, अनुराग, शैलेंद्र, आंचल, भावना, पूजा, सुनीता आदि मौजूद थीं।