{"_id":"5e778a1e8ebc3e7659672e2f","slug":"janta-curfew-badaun-news-bly400468266","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता कर्फ्यूः पांच बजते ही बजे ताली और थाली...घंटा और शंख भी गूंजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता कर्फ्यूः पांच बजते ही बजे ताली और थाली...घंटा और शंख भी गूंजे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जनता कर्फ्यू के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच बजे लोगों से ताली व थाली बजाने का आह्वान किया था। रविवार पांच बजते ही लोग घरों से बाहर निकल आए तो कुछ ने छत पर ताली और थाली बजाना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने घंटा और शंख भी बजाए। पांच बजते ही लोगों ने घरों की छतों पर पटाखे भी छोड़े। बच्चों में खासा उत्साह नजर आया तो उन्होंने भी गलियों मे आकर थाली बजाई।
प्रधानमंत्री ने आह्वान किया था कि लोग शाम पांच बजते ही अपने घरों की छतों व दरवाजों पर आकर उन लोगों का हौसला बढ़ाएं जो इस बीमारी से लड़ने के लिए अपने सेवाएं मुहैया करा रहे हैं। रविवार को पूरा दिन जनता कर्फ्यू के नाम रहा। इस दौरान सड़कों पर सन्नाटा दिखाई दिया, लेकिन जैसे ही शाम के पांच बजे, वैसे ही लोग अपने घरों की छतों पर चढ़ गए और ताली व थाली बजाना शुरू कर दिया। कुछ लोग अपने घरों से भी निकल आए और जमकर तालियां बजाई। खासकर बच्चों में इसको लेकर विशेष उत्साह देखा गया। केवल ताली और थाली ही नहीं बल्कि घंटा और शंख बजाकर भी लोगों ने सहयोगियों का हौसला बढ़ाया। कुछ जगह आतिशबाजी व पटाखे भी फोड़े गए।
दातागंज। कोरोना को हराने की जंग में जुटे डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस कर्मियों के प्रति आभार जताने के लिए गली-मोहल्लों में लोगों ने शाम पांच बजे अपने घरों की खिड़की-दरवाजों पर खड़े होकर शंख, घंटा बजाया।
विज्ञापन
उघैती। कस्बे में एकजुट होकर लोगों ने शंख, घंटा, थाली बजाकर डॉक्टर्स, पुलिस कर्मियों, मीडिया कर्मियों, सफाई कर्मचारियों का आभार जताया। गांवों में भी घंटा-घड़ियाल बजाकर आभार जताया गया।
सहसवान। प्रधानमंत्री के आह्वान पर घंटा, शंख, थाली और तालियां बजाकर लोगों ने डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों, सफाई कर्मियों की हौंसला अफजाई की।
बिल्सी। शाम पांच बजते ही गली मोहल्ले शंख, घंटों, थालियों की आवाजों से गूंजने लगे। जनता कर्फ्यू में पूरे सहयोग के साथ लोगों ने कोरोना सं जंग लड़ रहे कर्मचारियों, अधिकारियों का आभार भी जताया।
उसावां। कोरोना पर काबू करने में दिन रात जुटे कर्मचारियों का आभार जताने के लिए लोगों ने घरों की छतों और खिड़कियों पर शंख, घंटा, थालियां बजताई। महिलाओं और बच्चों में काफी उत्साह दिखा।
इस्लामनगर। लोगों ने उत्साह के साथ कोरोना पर काबू पाने में जुटे डॉक्टरों, पुलिस कर्मियों का आभार जताने के लिए घरों की छतों पर शंख, घंटा, घड़ियाल बजाए।
जिला अस्पताल के सामने खुले रहे मेडिकल स्टोर
जनता कर्फ्यू के दौरान डीएम ने आदेश दिए थे कि मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे। ऐसे में केवल जिला अस्पताल के सामने स्थित मेडिकल स्टोर खुले रहे जबकि लावेला चौक पर सारी दुकानें बंद रहीं। जिन लोगों को दवाओं की जरूरत थी, तो उन्होंने जिला अस्पताल के सामने आकर दवाएं खरीदीं। इससे मरीजों के तीमारदारों को सहूलियत हुई।
किसी ने देखा टीवी तो किसी ने निपटाये घरेलू काम
कामकाजी दिनों में लोग घरेलू काम नहीं निपटा पाते लेकिन जनता कर्फ्यू ने लोगों को इन्हें निपटाने का मौका भी दे दिया। रविवार को लोगों ने जहां परिवार के साथ टीवी देखकर समय बिताया तो वहीं तमाम लोगों ने घरों की सफाई समेत अन्य घरेलू कार्य निपटाए। आम दिनों में पेंडिंग पड़े रहने वाले कामों को निपटाने के बाद लोगों ने राहत भी महसूस की।
सफाई करने पहुंचे कर्मचारियों को पुलिस ने रोका
रविवार को जनता कर्फ्यू लागू होने की वजह से कोई भी व्यक्ति घर से बाहर नहीं निकला। रोजाना की तरह सफाई करने के लिए सफाई कर्मचारी पहुंचे तो चौराहों पर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने उन कर्मचारियों को काम करने से रोक दिया, साथ ही वापस घरों को भेजने लगे। तब सफाई कर्मचारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट/ ईओ अमित कुमार से बात कही। सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार ने डीएम कुमार प्रशांत से बात की तो उन्होंने सफाई कर्मचारियों को काम करने की छूट दी। इसके बाद में सफाई कर्मचारियों ने शहर में सफाई की।